शुभमन गिल महान कीर्तिमान के बेहद करीब, क्या अहमदाबाद में आज रचेंगे नया इतिहास?

Sports Desk

IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स आगाज करने के लिए तैयार हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम अपने घर में आज पंजाब किंग्स का सामना करेगी।

IPL 2025 में 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का IPL 2025 में ये पहला मुकाबला होगा। ऐसे में गुजरात और पंजाब की कोशिश अपने अभियान का आगाज जीत से करने की होगी। इस मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच कप्तानी की जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। अय्यर पिछले साल KKR को चैंपियन बना चुके हैं जबकि शुभमन गिल की नजरें इस सीजन अपनी टीम को खिताब जिताने पर लगी है। अय्यर और गिल दोनों ही आक्रामक बल्लेबाज हैं, तो आज के मैच में चौके-छक्कों की बरसात होने की काफी संभावना है।

होम ग्राउंड पर बनेगा नया इतिहास?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल की टीम का IPL में होम ग्राउंड है, ऐसे में GT का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में घरेलू फैंस को जीत का तोहफा देने का होगा। वहीं, कप्तान शुभमन गिल की भी नजरें नया इतिहास रचने पर होंगी। दरअसल, शुभमन गिल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 रन पूरे करने के काफी करीब हैं। पंजाब के खिलाफ 47 रन बनाते ही वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज होंगे। अब तक कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े को अहमदाबाद में नहीं छू पाया है। 

शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 IPL मैच खेले हैं और 63.53 के औसत से 953 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 159.36 का रहा है। यहां उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आ चुके हैं। GT के होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल के आसपास भी कोई नहीं है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • शुभमन गिल- 953
  • साईं सुदर्शन- 603
  • अजिंक्य रहाणे- 336 
  • डेविड मिलर- 308 
  • रिद्धिमान साहा- 290 
  • हार्दिक पांड्या- 235 

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल के IPL करियर की बात की जाए तो वह 103 मैचों की 100 पारियों में 4 शतक और 20 अर्धशतक की बदौलत 3216 रन बना चुके हैं। उनका औसत 37.83 और स्ट्राइक रेट 135.69 का रहा है। गुजरात से पहले गिल 2018 से 2021 तक KKR की टीम का हिस्सा थे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शुभमन गिल महान कीर्तिमान के बेहद करीब, क्या अहमदाबाद में आज रचेंगे नया इतिहास?

Sports Desk

IPL 2025 में 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का IPL 2025 में ये पहला मुकाबला होगा। ऐसे में गुजरात और पंजाब की कोशिश अपने अभियान का आगाज जीत से करने की होगी। इस मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच कप्तानी की जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। अय्यर पिछले साल KKR को चैंपियन बना चुके हैं जबकि शुभमन गिल की नजरें इस सीजन अपनी टीम को खिताब जिताने पर लगी है। अय्यर और गिल दोनों ही आक्रामक बल्लेबाज हैं, तो आज के मैच में चौके-छक्कों की बरसात होने की काफी संभावना है।

होम ग्राउंड पर बनेगा नया इतिहास?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल की टीम का IPL में होम ग्राउंड है, ऐसे में GT का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में घरेलू फैंस को जीत का तोहफा देने का होगा। वहीं, कप्तान शुभमन गिल की भी नजरें नया इतिहास रचने पर होंगी। दरअसल, शुभमन गिल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 रन पूरे करने के काफी करीब हैं। पंजाब के खिलाफ 47 रन बनाते ही वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज होंगे। अब तक कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े को अहमदाबाद में नहीं छू पाया है। 

शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 IPL मैच खेले हैं और 63.53 के औसत से 953 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 159.36 का रहा है। यहां उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आ चुके हैं। GT के होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल के आसपास भी कोई नहीं है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • शुभमन गिल- 953
  • साईं सुदर्शन- 603
  • अजिंक्य रहाणे- 336 
  • डेविड मिलर- 308 
  • रिद्धिमान साहा- 290 
  • हार्दिक पांड्या- 235 

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल के IPL करियर की बात की जाए तो वह 103 मैचों की 100 पारियों में 4 शतक और 20 अर्धशतक की बदौलत 3216 रन बना चुके हैं। उनका औसत 37.83 और स्ट्राइक रेट 135.69 का रहा है। गुजरात से पहले गिल 2018 से 2021 तक KKR की टीम का हिस्सा थे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shubman-gill-will-create-new-history-in-ahmedabad-today/article-15407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.