- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- सिद्धू का गुस्सा फूटा, फर्जी पोस्ट में गंभीर-अगरकर हटाने का दावा किया खारिज
सिद्धू का गुस्सा फूटा, फर्जी पोस्ट में गंभीर-अगरकर हटाने का दावा किया खारिज
Sports News
टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चर्चाओं में आ गए। उनके नाम से एक फर्जी पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को हटाकर रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाया जाए।
सिद्धू ने इस झूठे दावे को तुरंत खारिज किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने कभी भी ऐसा नहीं कहा। झूठी खबरें मत फैलाओ। मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।” उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके समर्थन में आ रहे हैं।
सिद्धू सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी खबरों के शिकार बनते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनके नाम पर फैलाया गया यह बयान पूरी तरह झूठ है।
इसके अलावा आज यानी 20 अक्टूबर को नवजोत सिंह सिद्धू अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 1983 से 1999 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला और बाद में कमेंटेटर तथा राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई। उनका जन्म पंजाब के पटियाला जिले में हुआ था और वे भारतीय क्रिकेट व राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी धाक बना चुके हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए