- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- सिंधु ने चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
सिंधु ने चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Sports
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स 2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराया। यह मैच केवल 41 मिनट चला।
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। इस जीत के साथ उनका चोचुवोंग के खिलाफ हेड-टु-हेड रिकॉर्ड 6-5 हो गया है। अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना कोरिया की टॉप सीड एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।
हांगकांग ओपन में मिली थी निराशा
हाल ही में हांगकांग ओपन के पहले ही राउंड में बाहर हो गईं सिंधु ने इस जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा,
"चोचुवोंग एक मजबूत खिलाड़ी हैं। इंडोनेशिया ओपन में भी उनके खिलाफ कठिन मुकाबला हुआ था। पहला गेम जीतने के बाद मैंने दूसरे गेम में और ज्यादा सतर्कता बरती। हर अंक के लिए करीबी टक्कर थी, लेकिन जीत हमेशा आत्मविश्वास बढ़ाती है।"
इंडोनेशियाई कोच से मिल रहा नया आत्मविश्वास
इस समय सिंधु इंडोनेशिया के पूर्व पुरुष एकल कोच इरवानसाह आदि प्रतामा के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं, जो अब भारतीय महिला एकल कोच हैं। सिंधु ने कहा कि उनका तालमेल बेहतर हो गया है और वह नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा,
"वह एक बेहतरीन कोच हैं। हमने समझ लिया है कि खेल में किन बदलावों की जरूरत है। अब लक्ष्य है हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना।"
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए