बुल्गारिया में कूडो वर्ल्ड कप में सागर के सोहेल खान ने जीता रजत पदक: भारत के लिए गोल्ड से चूके, मुंबई में हैं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

Sports

बुल्गारिया में आयोजित कूडो वर्ल्ड कप 2025 में सागर (मध्यप्रदेश) के खिलाड़ी सोहेल खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष -250 पी वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया।

 फाइनल मुकाबले में वह मामूली अंतर से फ्रांस के खिलाड़ी से हार गए, वरना भारत को स्वर्ण पदक मिल सकता था।

50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने लिया भाग

कूडो वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारत की ओर से मध्यप्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। खास बात यह रही कि इनमें से चार खिलाड़ी सागर जिले से थे – मोहम्मद सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह।

रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रतियोगिता से लौटने के बाद जब यह खिलाड़ी सागर पहुंचे, तो रेलवे स्टेशन पर कूडो एसोसिएशन ऑफ एमपी के अध्यक्ष और कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों का जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कई पदाधिकारी, परिजन और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।

खेल कोटा से मिली सरकारी नौकरी

कोच डॉ. ऐजाज खान के अनुसार, कूडो को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है, जिससे खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलता है। इसी का लाभ लेते हुए सोहेल खान इस समय मुंबई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं साथी खिलाड़ी वैष्णवी सिंह को जीएसटी विभाग, हैदराबाद में टैक्स असिस्टेंट पद मिला है।

पहले भी दिला चुके हैं देश को गौरव

सोहेल खान का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है:

  • 2017 में जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक

  • अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 4 बार गोल्ड मेडल

  • 2023 टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनलिस्ट

"देश के लिए गोल्ड लाना मेरा सपना" – सोहेल

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल खान ने कहा,

“विश्व स्तर के टॉप फाइटर्स से मुकाबला करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा लक्ष्य भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है और मैं इसके लिए और कड़ी मेहनत करूंगा।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बुल्गारिया में कूडो वर्ल्ड कप में सागर के सोहेल खान ने जीता रजत पदक: भारत के लिए गोल्ड से चूके, मुंबई में हैं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

Sports

 फाइनल मुकाबले में वह मामूली अंतर से फ्रांस के खिलाड़ी से हार गए, वरना भारत को स्वर्ण पदक मिल सकता था।

50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने लिया भाग

कूडो वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारत की ओर से मध्यप्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। खास बात यह रही कि इनमें से चार खिलाड़ी सागर जिले से थे – मोहम्मद सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह।

रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रतियोगिता से लौटने के बाद जब यह खिलाड़ी सागर पहुंचे, तो रेलवे स्टेशन पर कूडो एसोसिएशन ऑफ एमपी के अध्यक्ष और कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों का जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कई पदाधिकारी, परिजन और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।

खेल कोटा से मिली सरकारी नौकरी

कोच डॉ. ऐजाज खान के अनुसार, कूडो को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है, जिससे खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलता है। इसी का लाभ लेते हुए सोहेल खान इस समय मुंबई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं साथी खिलाड़ी वैष्णवी सिंह को जीएसटी विभाग, हैदराबाद में टैक्स असिस्टेंट पद मिला है।

पहले भी दिला चुके हैं देश को गौरव

सोहेल खान का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है:

  • 2017 में जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक

  • अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 4 बार गोल्ड मेडल

  • 2023 टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनलिस्ट

"देश के लिए गोल्ड लाना मेरा सपना" – सोहेल

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल खान ने कहा,

“विश्व स्तर के टॉप फाइटर्स से मुकाबला करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा लक्ष्य भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है और मैं इसके लिए और कड़ी मेहनत करूंगा।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/sohail-khan-of-sagar-won-silver-medal-in-kudo-world/article-27515

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.