साउथ अफ्रीका की चौथी लगातार जीत, UAE को 6 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

On

कॉर्बिन बॉश बने प्लेयर ऑफ द मैच, ब्रेविस ने खेली अहम 36 रन की पारी

टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफ्रीकी टीम ने 123 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि UAE की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। यह दोनों टीमों का आखिरी ग्रुप मुकाबला था।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीिका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। अलीशान शराफू ने सर्वाधिक 45 रन बनाकर पारी को संभाला। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 रन जोड़े। अर्यांश शर्मा (13) और मुहम्मद अरफान (11) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी सटीक रही। कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट लेकर मध्यक्रम को तोड़ा। एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जॉर्ज लिंडे को 1 सफलता मिली। सीमित स्कोर के चलते UAE दबाव में रहा। बॉश को उनके प्रभावी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने आक्रामक अंदाज अपनाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 रन बनाए, रयान रिकेल्टन ने 30 रन जोड़े। कप्तान ऐडन मार्करम ने 28 रन की पारी खेली। क्विंटन डी कॉक 14 रन बनाकर आउट हुए। जेसन स्मिथ (3*) और ट्रिस्टन स्टब्स (6*) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

UAE के लिए मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह को एक-एक विकेट मिला, लेकिन कम लक्ष्य होने के कारण गेंदबाज मुकाबले में प्रभाव नहीं डाल सके।

लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 से पहले अपनी लय बरकरार रखी है। टीम संतुलित संयोजन और मजबूत गेंदबाजी के दम पर खिताब की दावेदार के रूप में आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर, UAE का अभियान तीसरी हार के साथ समाप्त हो गया।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/south-africas-fourth-consecutive-win-defeating-uae-by-6-wickets/article-46586

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.