खेल मंत्री मांडविया का बयान: इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर ऐतराज नहीं, द्विपक्षीय सीरीज से इंकार बरकरार

Sports

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों को लेकर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत को किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज को लेकर सरकार का सख्त स्टैंड बरकरार रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में प्रस्तावित हॉकी एशिया कप और जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वीजा जारी किया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार पर निर्भर करेगा कि वह अपनी टीमों को भारत भेजती है या नहीं।

एशिया कप 27 अगस्त से, मेज़बान भारत

हॉकी एशिया कप का आयोजन इस बार 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में प्रस्तावित है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे भी हिस्सा लेंगे। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा और सेमीफाइनल के बाद 7 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 181 हॉकी मैच हो चुके हैं, जिसमें 82 बार पाकिस्तान और 67 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

एशिया कप के जरिये वर्ल्ड कप का टिकट

हॉकी एशिया कप जीतने वाली टीम को सीधे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिलती है, जो कि 14 से 30 अगस्त 2026 को नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में होना है। कोरिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा, जबकि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने चौथे खिताब की तलाश में होंगे।

मानसून सत्र में आएगा स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल

खेल मंत्री मांडविया ने यह भी जानकारी दी कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पेश करेगी। इस विधेयक के तहत एक नियामक बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) को मान्यता देने, फंडिंग प्रदान करने और उनके प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक कामकाज की निगरानी करने का अधिकार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खेल मंत्री मांडविया का बयान: इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर ऐतराज नहीं, द्विपक्षीय सीरीज से इंकार बरकरार

Sports

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में प्रस्तावित हॉकी एशिया कप और जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वीजा जारी किया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार पर निर्भर करेगा कि वह अपनी टीमों को भारत भेजती है या नहीं।

एशिया कप 27 अगस्त से, मेज़बान भारत

हॉकी एशिया कप का आयोजन इस बार 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में प्रस्तावित है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे भी हिस्सा लेंगे। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा और सेमीफाइनल के बाद 7 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 181 हॉकी मैच हो चुके हैं, जिसमें 82 बार पाकिस्तान और 67 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

एशिया कप के जरिये वर्ल्ड कप का टिकट

हॉकी एशिया कप जीतने वाली टीम को सीधे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिलती है, जो कि 14 से 30 अगस्त 2026 को नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में होना है। कोरिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा, जबकि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने चौथे खिताब की तलाश में होंगे।

मानसून सत्र में आएगा स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल

खेल मंत्री मांडविया ने यह भी जानकारी दी कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पेश करेगी। इस विधेयक के तहत एक नियामक बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) को मान्यता देने, फंडिंग प्रदान करने और उनके प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक कामकाज की निगरानी करने का अधिकार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/sports-minister-mandavias-statement-continues-to-refuse-bilateral-series-not/article-27715

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.