श्रीलंकाई बॉलर की गेंद ने उगली 'आग', टूट गया दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का बल्ला; वीडियो कर देगा हैरान

Sports Desk

क्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां कगिसो रबाडा का बल्ला लाहिरू कुमारा की गेंद का सामना नहीं कर सका.

श्रीलंका की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई है. इस सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 233 रनों से जीता था. इसके बाद इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 5 दिसंबर से सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में दो दिन का खेल हो चुका है. जिसके बाद श्रीलंका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद ने कगिसो रबाडा का बल्ला तोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सेंट जॉर्ज पार्क, ग्वाटेमाला में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक दिलचस्प घटना ने सबका ध्यान खींचा. साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान कगिसो रबाडा श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की घातक गेंदबाजी का शिकार बन गए.

90वें ओवर में लाहिरू कुमारा की एक शॉर्ट लेंथ गेंद को कगिसो रबाडा ने ऑफ स्टंप के पास डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन गेंद इतनी तेज गति से बल्ले पर लगी कि रबाडा का बल्ला दो टुकड़ों में टूट गया. यह घटना सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. रबाडा को अपना टूटा हुआ बल्ला बदलकर नया बल्ला लगाना पड़ा.

358 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103.4 ओवर में 358 रन बनाए. टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. रयान रिकलटन ने 250 गेंदों में 101 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जबकि काइल वेरिन ने 133 गेंदों में 105 रन बनाकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया. कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 109 गेंदों में 78 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

लाहिरू कुमारा की घातक गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स और शतकवीर रिकलेटन जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा असिथा फर्नांडो ने 3 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका की पारी 358 रनों पर समेट दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

श्रीलंकाई बॉलर की गेंद ने उगली 'आग', टूट गया दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का बल्ला; वीडियो कर देगा हैरान

Sports Desk

श्रीलंका की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई है. इस सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 233 रनों से जीता था. इसके बाद इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 5 दिसंबर से सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में दो दिन का खेल हो चुका है. जिसके बाद श्रीलंका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद ने कगिसो रबाडा का बल्ला तोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सेंट जॉर्ज पार्क, ग्वाटेमाला में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक दिलचस्प घटना ने सबका ध्यान खींचा. साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान कगिसो रबाडा श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की घातक गेंदबाजी का शिकार बन गए.

90वें ओवर में लाहिरू कुमारा की एक शॉर्ट लेंथ गेंद को कगिसो रबाडा ने ऑफ स्टंप के पास डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन गेंद इतनी तेज गति से बल्ले पर लगी कि रबाडा का बल्ला दो टुकड़ों में टूट गया. यह घटना सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. रबाडा को अपना टूटा हुआ बल्ला बदलकर नया बल्ला लगाना पड़ा.

358 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103.4 ओवर में 358 रन बनाए. टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. रयान रिकलटन ने 250 गेंदों में 101 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जबकि काइल वेरिन ने 133 गेंदों में 105 रन बनाकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया. कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 109 गेंदों में 78 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

लाहिरू कुमारा की घातक गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स और शतकवीर रिकलेटन जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा असिथा फर्नांडो ने 3 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका की पारी 358 रनों पर समेट दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/sri-lankan-bowlers-ball-spits-fire-south-african-legends-bat/article-4905

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.