सिडनी टेस्ट के बाद स्टार खिलाड़ी को मिलेगा आराम? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेल पाएंगे बड़ी सीरीज

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी समापन की ओर है। आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस मैच के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौटेगी और लिमिटेड ओवर सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया जा सकता है। भारत 22 जनवरी से 12 फरवरी तक पांच मैचों की T20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक सात दिन पहले समाप्त होगी। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है ताकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिग्गज गेंदबाज पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सके।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मिलेगा आराम

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में इस तेज गेंदबाज ने अनुभवहीन तेज गेंदबाजी लाइन-अप की जिम्मेदारी संभाली हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह ने गेंद से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीरीज में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 30 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उनके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं है। मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने अकेले 50 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की और 9 बल्लेबाजों का शिकार किया। हालांकि इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।

पिछले 4 मैचों की तरह बुमराह के सिडनी टेस्ट में भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में गेंदबाजी का ज्यादातर भार उन्हीं के कंधों पर होगा। सिडनी टेस्ट के अंत तक बुमराह चार महीने के भीतर 10 टेस्ट खेल चुके होंगे। ऐसे में बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ आराम दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

इंग्लैंड का भारत दौरा (22 जनवरी  से 12 फरवरी, 5 T20I और 3 वनडे) 

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल (5 T20I)

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सिडनी टेस्ट के बाद स्टार खिलाड़ी को मिलेगा आराम? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेल पाएंगे बड़ी सीरीज

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस मैच के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौटेगी और लिमिटेड ओवर सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया जा सकता है। भारत 22 जनवरी से 12 फरवरी तक पांच मैचों की T20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक सात दिन पहले समाप्त होगी। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है ताकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिग्गज गेंदबाज पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सके।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मिलेगा आराम

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में इस तेज गेंदबाज ने अनुभवहीन तेज गेंदबाजी लाइन-अप की जिम्मेदारी संभाली हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह ने गेंद से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीरीज में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 30 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उनके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं है। मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने अकेले 50 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की और 9 बल्लेबाजों का शिकार किया। हालांकि इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।

पिछले 4 मैचों की तरह बुमराह के सिडनी टेस्ट में भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में गेंदबाजी का ज्यादातर भार उन्हीं के कंधों पर होगा। सिडनी टेस्ट के अंत तक बुमराह चार महीने के भीतर 10 टेस्ट खेल चुके होंगे। ऐसे में बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ आराम दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

इंग्लैंड का भारत दौरा (22 जनवरी  से 12 फरवरी, 5 T20I और 3 वनडे) 

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल (5 T20I)

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) 
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/star-players-will-get-rest-after-sydney-test-will-not/article-6742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.