- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- लॉर्ड्स में चमके स्टीव स्मिथ: गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ रचा इतिहास, बने बाहरी बल्लेबाजों में सर्वोच्च...
लॉर्ड्स में चमके स्टीव स्मिथ: गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ रचा इतिहास, बने बाहरी बल्लेबाजों में सर्वोच्च रन स्कोरर
Sports
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 66 रन की पारी खेलकर स्मिथ ने न केवल टीम को संकट से उबारा बल्कि लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी बन गए।
गैरी सोबर्स और बर्डसले को पछाड़ा
स्मिथ की इस पारी के साथ ही उनके लॉर्ड्स में कुल रन 593 हो गए हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गैरी सोबर्स (571 रन) और वॉरेन बर्डसले (575 रन) को पीछे छोड़ दिया है। अब वह इस ऐतिहासिक मैदान पर किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी 212 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रन पर ऑल आउट हो गई। स्मिथ और युवा बल्लेबाज व्यू वेब्स्टर के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाया। स्मिथ ने जहां 66 रन बनाए, वहीं वेब्स्टर ने 72 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 129 रनों की अहम साझेदारी की।
एडन मार्करम ने तोड़ी स्मिथ की पारी
स्मिथ को एडन मार्करम ने आउट किया। उनकी इस पारी में 10 शानदार चौके शामिल रहे। वहीं वेब्स्टर ने अपनी पारी में 11 चौके जड़े और मैच में अपना प्रभाव छोड़ा। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने भी 23 रन जोड़े।
रबाडा की घातक गेंदबाज़ी
साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने एक बार फिर अपनी कातिलाना गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। मार्को यानसन ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 3 विकेट लिए। दोनों की धारदार गेंदबाजी की खूब तारीफ हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए