बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव, सिर पर लगी बाउंसर, थम गईं थी फैंस की सांसें, Video

Sports Desk

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में रन चेज करते हुए वह 36 रन पीछे रह गई. इस दौरान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बाउंसर पर चोटिल भी हो गए.

आईपीएल 2025 का 9वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 36 रन से बाजी मारने में कामयाब रही. वहीं, मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यानी मुंबई अभी भी इस समय में जीत का खाता नहीं खोल सकी है. मुंबई के लिए ये मैच कुछ खास नहीं रहा, उसके बल्लेबाज एक बार फिर रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए. इस दौरान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बाउंसर पर चोटिल भी हो गए.

सूर्यकुमार यादव के सिर पर लगी बाउंसर

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. लेकिन गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह एक अच्छी पारी खेलने में कायमाब रहे. हालांकि वह अर्धशतक से 2 रन दूर रह गए. इस पारी के दौरान वह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक बाउंसर पर चोटिल भी हो गए. दरअसल, मुंबई की पारी का 14वां ओवर गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका था. तब सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे. इस ओवर की पहली ही गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर फेंकी, जो सूर्या समय नहीं सके.

ये एक स्लोअर बाउंसर थी, जो सूर्यकुमार यादव के ग्लव्स पर लगकर सीधे हेलमेट पर जा लगी. गेंद लगने के बाद सूर्या मैदान पर लेट गए और काफी देर तक वह खड़े नहीं हुए, जिससे हर किसी की सांस थम गई. इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे और मुंबई इंडियंस के फीजियो भी मैदान पर आ गए. हालांकि, सूर्या को कोई गंभीर चोट नहीं आई. फीजियो ने उनका कंकशन टेस्ट किया जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया.

पुराने रंग में नजर आए सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 171.42 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए. जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे. लेकिन उनकी ये पारी मुंबई इंडियंस की जीत के लिए काफी नहीं थी. दरअसल, गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे. लेकिन मुंबई की टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी. बता दें, आईपीएल में ये लगातार चौथा मौका है जब मुंबई ने सीजन के शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव, सिर पर लगी बाउंसर, थम गईं थी फैंस की सांसें, Video

Sports Desk

आईपीएल 2025 का 9वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 36 रन से बाजी मारने में कामयाब रही. वहीं, मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यानी मुंबई अभी भी इस समय में जीत का खाता नहीं खोल सकी है. मुंबई के लिए ये मैच कुछ खास नहीं रहा, उसके बल्लेबाज एक बार फिर रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए. इस दौरान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बाउंसर पर चोटिल भी हो गए.

सूर्यकुमार यादव के सिर पर लगी बाउंसर

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. लेकिन गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह एक अच्छी पारी खेलने में कायमाब रहे. हालांकि वह अर्धशतक से 2 रन दूर रह गए. इस पारी के दौरान वह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक बाउंसर पर चोटिल भी हो गए. दरअसल, मुंबई की पारी का 14वां ओवर गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका था. तब सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे. इस ओवर की पहली ही गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर फेंकी, जो सूर्या समय नहीं सके.

ये एक स्लोअर बाउंसर थी, जो सूर्यकुमार यादव के ग्लव्स पर लगकर सीधे हेलमेट पर जा लगी. गेंद लगने के बाद सूर्या मैदान पर लेट गए और काफी देर तक वह खड़े नहीं हुए, जिससे हर किसी की सांस थम गई. इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे और मुंबई इंडियंस के फीजियो भी मैदान पर आ गए. हालांकि, सूर्या को कोई गंभीर चोट नहीं आई. फीजियो ने उनका कंकशन टेस्ट किया जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया.

पुराने रंग में नजर आए सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 171.42 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए. जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे. लेकिन उनकी ये पारी मुंबई इंडियंस की जीत के लिए काफी नहीं थी. दरअसल, गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे. लेकिन मुंबई की टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी. बता दें, आईपीएल में ये लगातार चौथा मौका है जब मुंबई ने सीजन के शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/surrender-suryakumar-yadav-who-was-survived-narrowly-the-bouncers-on/article-15941

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.