टी-20 वर्ल्ड कप 2026: स्कॉटलैंड का दमदार आगाज़, इटली को 73 रन से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

On

ईडन गार्डन्स में बना टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, माइकल लीस्क बने जीत के हीरो

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-C में मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। सोमवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने डेब्यू कर रही इटली की टीम को 73 रन से मात दी। इस मैच में स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 207 रन बनाकर टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया।

टॉस जीतकर इटली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ओपनर जॉर्ज मुन्से ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 84 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत आधार दिया। उनके साथ माइकल जोन्स ने 37 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई, जिसने इटली की गेंदबाजी को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

मध्यक्रम में ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 रन जोड़े, जबकि माइकल लीस्क ने अंत में सिर्फ 5 गेंदों पर 22 रन ठोककर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। इटली की ओर से ग्रांट स्टीवर्ट, अली हसन, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स को एक-एक सफलता मिली।

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत भी संघर्षपूर्ण रही। टीम के कप्तान वेन मैडसेन कंधे में चोट के चलते बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सके, जिससे बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ गया। हालांकि बेन मैनेंटी ने 31 गेंदों पर 52 रन की जुझारू पारी खेली। उनके छोटे भाई हैरी मैनेंटी ने भी 37 रन का योगदान दिया। दोनों भाइयों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

स्कॉटलैंड की गेंदबाजी में माइकल लीस्क ने एक बार फिर प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 4 विकेट झटके और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी निर्णायक भूमिका निभाई। मार्क वॉट को 2 विकेट मिले, जबकि ब्रैड करी, ब्रैड व्हील और ओलिवर डेविडसन ने एक-एक विकेट लेकर इटली की पारी को 134 रन पर समेट दिया। लीस्क के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने न केवल टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए, बल्कि ग्रुप-C की अंक तालिका में भी मजबूती से एंट्री की है। वहीं, वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही इटली की टीम को अपने अगले मुकाबलों में वापसी के लिए रणनीति पर नए सिरे से काम करना होगा।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/t20-world-cup-2026-strong-start-by-scotland-defeating-italy/article-45762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.