ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, अब खिताब की बारी, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के 3 बड़े फैक्टर

Sports Desk

टीम इंडिया की सेमीफाइनल की जीत के पीछे तीन अहम कारण रहे. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की साझेदारी के बाद हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम रही.

भारत ने दुबई में दम दिखाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही फाइनल में जगह बना ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप 2023 की हार का बदला ले लिया है. भारत की सेमीफाइनल में जीत के पीछे तीन अहम कारण रहे. इसमें बड़ा कारण विराट कोहली का परफॉर्मेंस बना. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. भारत की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रहे. वे जीत में बड़ा फैक्टर बने. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को आउट किया. स्मिथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ये खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर टिकते तो स्कोर और बड़ा हो सकता था.

भारत के लिए गेम चेंजर साबित हुए विराट कोहली -

कोहली की पारी भारत की जीत का बड़ा फैक्टर बनी. ओपनर शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस स्थिति में कोहली ने पारी को संभाला. उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए. विराट की इस पारी में 5 चौके भी शामिल रहे. 

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने दिखाया दम -

अय्यर और विराट के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के दौरान श्रेयस ने 45 रनों का योगदान दिया. इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को स्थिर किया. इसके बाद आखिरी ओवरों में पांड्या ने माहौल बदल दिया. उन्होंने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए.

फाइनल में भारत का कब और किससे होगा मुकाबला -

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में खेला गया. अब टीम इंडिया टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेलेगी. दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. यह बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में खेला जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, अब खिताब की बारी, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के 3 बड़े फैक्टर

Sports Desk

भारत ने दुबई में दम दिखाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही फाइनल में जगह बना ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप 2023 की हार का बदला ले लिया है. भारत की सेमीफाइनल में जीत के पीछे तीन अहम कारण रहे. इसमें बड़ा कारण विराट कोहली का परफॉर्मेंस बना. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. भारत की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रहे. वे जीत में बड़ा फैक्टर बने. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को आउट किया. स्मिथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ये खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर टिकते तो स्कोर और बड़ा हो सकता था.

भारत के लिए गेम चेंजर साबित हुए विराट कोहली -

कोहली की पारी भारत की जीत का बड़ा फैक्टर बनी. ओपनर शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस स्थिति में कोहली ने पारी को संभाला. उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए. विराट की इस पारी में 5 चौके भी शामिल रहे. 

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने दिखाया दम -

अय्यर और विराट के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के दौरान श्रेयस ने 45 रनों का योगदान दिया. इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को स्थिर किया. इसके बाद आखिरी ओवरों में पांड्या ने माहौल बदल दिया. उन्होंने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए.

फाइनल में भारत का कब और किससे होगा मुकाबला -

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में खेला गया. अब टीम इंडिया टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेलेगी. दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. यह बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में खेला जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/taking-revenge-from-australia-now-the-title-of-the-title/article-12741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.