टीम इंडिया ने 25 साल बाद किया हिसाब बराबर, वरुण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को किया चित

Sports Desk

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी बाजी मार ली. भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात दी.

इसके साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार 3 जीत हासिल कर ली. वहीं इस जीत से भारत ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया और पहले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम इंडिया की इस जीत के स्टार वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत से रोक दिया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया और 2000 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार 2 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में हर किसी की नजरें टिकी थीं. सेमीफाइनल की 4 टीमें तो पहले ही तय हो गई थीं लेकिन अब देखना बस ये था कि कौन सी टीम किससे भिड़ेगी और इसका फैसला भारत-न्यूजीलैंड मैच के नतीजे से होना था. दूसरे ग्रुप से पहले ही साउथ अफ्रीका ने पहला स्थान हासिल कर लिया था, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया थी. टीम इंडिया की जीत ने अब तस्वीर साफ कर दी, जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा तो वहीं न्यूजीलैंड का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.

अय्यर-अक्षर और पंड्या ने बचाया

इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. पहले बारी भारतीय टीम की थी, जिसकी शुरुआत एकदम खराब रही और इसकी वजह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के अलावा चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग भी थी. मैट हेनरी और काइल जैमीसन ने 7वें ओवर तक ही भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था. इसमें विराट कोहली का विकेट खास था, जिन्हें ग्लेन फिलिप्स ने हैरतअंगेज कैच लेकर लौटा दिया.

इसके बाद श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाल लिया और 98 रन की साझेदारी की. अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अक्षर इससे चूक गए. आखिर में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ 45 रन बनाकर टीम को 249 रन तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ ये कमाल किया.

वरुण समेत स्पिनर्स ने नचाया

शुरुआत तो न्यूजीलैंड की भी अच्छी नहीं रही और उसने 49 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. डैरिल मिचेल काफी देर तक टिके रहे लेकिन भारतीय स्पिनर्स की पहेली को वो भी नहीं सुलझा पाए. उनके आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाजों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, जो ज्यादा देर नहीं टिक पाए. इसकी वजह खास तौर पर वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने न्यूजीलैंड के मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर को तबाह कर दिया.

मगर दूसरी ओर से दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (81) भारत के लिए आफत साबित हो रहे थे और टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर चुके थे. हालांकि, इस दौरान उन्हें केएल राहुल ने 2 बार जीवनदान भी दिया. वो अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे और तभी अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें फंसाकर पवेलियन लौटा दिया. यहां से टीम इंडिया की जीत तय थी, जिसे वरुण और कुलदीप ने आखिरी 3 विकेट लेकर पक्का कर दिया. इस टूर्नामेंट में पहला मैच खेल रहे वरुण ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 5 विकेट भी झटके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया ने 25 साल बाद किया हिसाब बराबर, वरुण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को किया चित

Sports Desk

इसके साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार 3 जीत हासिल कर ली. वहीं इस जीत से भारत ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया और पहले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम इंडिया की इस जीत के स्टार वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत से रोक दिया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया और 2000 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार 2 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में हर किसी की नजरें टिकी थीं. सेमीफाइनल की 4 टीमें तो पहले ही तय हो गई थीं लेकिन अब देखना बस ये था कि कौन सी टीम किससे भिड़ेगी और इसका फैसला भारत-न्यूजीलैंड मैच के नतीजे से होना था. दूसरे ग्रुप से पहले ही साउथ अफ्रीका ने पहला स्थान हासिल कर लिया था, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया थी. टीम इंडिया की जीत ने अब तस्वीर साफ कर दी, जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा तो वहीं न्यूजीलैंड का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.

अय्यर-अक्षर और पंड्या ने बचाया

इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. पहले बारी भारतीय टीम की थी, जिसकी शुरुआत एकदम खराब रही और इसकी वजह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के अलावा चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग भी थी. मैट हेनरी और काइल जैमीसन ने 7वें ओवर तक ही भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था. इसमें विराट कोहली का विकेट खास था, जिन्हें ग्लेन फिलिप्स ने हैरतअंगेज कैच लेकर लौटा दिया.

इसके बाद श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाल लिया और 98 रन की साझेदारी की. अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अक्षर इससे चूक गए. आखिर में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ 45 रन बनाकर टीम को 249 रन तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ ये कमाल किया.

वरुण समेत स्पिनर्स ने नचाया

शुरुआत तो न्यूजीलैंड की भी अच्छी नहीं रही और उसने 49 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. डैरिल मिचेल काफी देर तक टिके रहे लेकिन भारतीय स्पिनर्स की पहेली को वो भी नहीं सुलझा पाए. उनके आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाजों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, जो ज्यादा देर नहीं टिक पाए. इसकी वजह खास तौर पर वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने न्यूजीलैंड के मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर को तबाह कर दिया.

मगर दूसरी ओर से दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (81) भारत के लिए आफत साबित हो रहे थे और टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर चुके थे. हालांकि, इस दौरान उन्हें केएल राहुल ने 2 बार जीवनदान भी दिया. वो अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे और तभी अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें फंसाकर पवेलियन लौटा दिया. यहां से टीम इंडिया की जीत तय थी, जिसे वरुण और कुलदीप ने आखिरी 3 विकेट लेकर पक्का कर दिया. इस टूर्नामेंट में पहला मैच खेल रहे वरुण ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 5 विकेट भी झटके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-calculated-after-25-years-varun-took-5-wickets/article-12393

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.