टीम इंडिया ने इंग्लैंड में मनाया T20 वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह का जश्न, रवींद्र जडेजा को किया रिटायरमेंट विश

Sports

टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत की पहली सालगिरह बेहद खास अंदाज़ में मनाई। बर्मिंघम में खिलाड़ियों ने केक काटकर इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट किया। इसी अवसर पर टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उनके T20 अंतरराष्ट्रीय से रिटायरमेंट के लिए विश भी किया गया।

T20 वर्ल्ड कप की यादें फिर हुईं ताजा

29 जून 2024 को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। एक साल पूरे होने की खुशी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी शामिल हुए।

केक काटने को लेकर दिखा मज़ेदार कन्फ्यूजन

सेरेमनी में दो केक रखे गए—एक टीम इंडिया के नाम और दूसरा T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के नाम। मगर जब केक काटने की बारी आई तो थोड़ी देर के लिए कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि केक कौन काटेगा, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त बर्मिंघम में मौजूद नहीं थे। पहले अर्शदीप सिंह, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 17 विकेट लिए थे, को बुलाया गया। फिर अचानक जसप्रीत बुमराह को आगे किया गया और अंत में उन्होंने ही केक काटा।

जडेजा को टीममेट्स ने दी विदाई की शुभकामनाएं

इस खास मौके पर टीम के दो खिलाड़ियों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा को सार्वजनिक रूप से "हैप्पी रिटायरमेंट" विश किया। बता दें कि 29 जून 2024 को T20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी

टीम की तैयारी के बीच मनाया गया उत्सव

टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है और 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। लेकिन खिलाड़ियों ने व्यस्त शेड्यूल के बीच अपनी ऐतिहासिक जीत की सालगिरह को नहीं भूला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया ने इंग्लैंड में मनाया T20 वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह का जश्न, रवींद्र जडेजा को किया रिटायरमेंट विश

Sports

T20 वर्ल्ड कप की यादें फिर हुईं ताजा

29 जून 2024 को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। एक साल पूरे होने की खुशी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी शामिल हुए।

केक काटने को लेकर दिखा मज़ेदार कन्फ्यूजन

सेरेमनी में दो केक रखे गए—एक टीम इंडिया के नाम और दूसरा T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के नाम। मगर जब केक काटने की बारी आई तो थोड़ी देर के लिए कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि केक कौन काटेगा, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त बर्मिंघम में मौजूद नहीं थे। पहले अर्शदीप सिंह, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 17 विकेट लिए थे, को बुलाया गया। फिर अचानक जसप्रीत बुमराह को आगे किया गया और अंत में उन्होंने ही केक काटा।

जडेजा को टीममेट्स ने दी विदाई की शुभकामनाएं

इस खास मौके पर टीम के दो खिलाड़ियों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा को सार्वजनिक रूप से "हैप्पी रिटायरमेंट" विश किया। बता दें कि 29 जून 2024 को T20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी

टीम की तैयारी के बीच मनाया गया उत्सव

टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है और 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। लेकिन खिलाड़ियों ने व्यस्त शेड्यूल के बीच अपनी ऐतिहासिक जीत की सालगिरह को नहीं भूला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-celebrated-the-anniversary-of-t20-world-cup-win/article-26011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.