इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया: गिल कप्तान, पंत उपकप्तान; 20 जून से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, जहां उसे 20 जून से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की शुरुआत मानी जा रही है, जिसमें भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें नए सिरे से अपनी चुनौती पेश करेंगी।

टीम के कई खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। यह पहला अवसर होगा जब भारत की टेस्ट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना किसी विदेशी दौरे पर उतरेगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

लीड्स से होगी शुरुआत, लंदन में होगा समापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा, जबकि अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में आयोजित होगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी, ऐसे में यह दौरा ऐतिहासिक उपलब्धि दोहराने का अवसर बन सकता है।

भारत की 18 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

  • कप्तान: शुभमन गिल

  • उपकप्तान: ऋषभ पंत

  • अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

सचिन-एंडरसन ट्रॉफी होगी पहली बार

इस बार भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के विजेता को नई ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी। यह ट्रॉफी 11 जून को लॉर्ड्स में अनावरण की जाएगी, जहां WTC फाइनल का आयोजन भी होगा।

इंडिया-ए की भी हो रही तैयारी

इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए टीम को तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से दो मुकाबले इंग्लैंड लायंस के साथ होंगे, जबकि तीसरा मैच भारतीय सीनियर टीम के साथ खेला जाएगा। पहला मैच ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा मुकाबला 6 जून से 9 जून तक खेला जाएगा। सीनियर टीम के साथ मैच 13 से 16 जून के बीच होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया: गिल कप्तान, पंत उपकप्तान; 20 जून से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

Sports

टीम के कई खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। यह पहला अवसर होगा जब भारत की टेस्ट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना किसी विदेशी दौरे पर उतरेगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

लीड्स से होगी शुरुआत, लंदन में होगा समापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा, जबकि अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में आयोजित होगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी, ऐसे में यह दौरा ऐतिहासिक उपलब्धि दोहराने का अवसर बन सकता है।

भारत की 18 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

  • कप्तान: शुभमन गिल

  • उपकप्तान: ऋषभ पंत

  • अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

सचिन-एंडरसन ट्रॉफी होगी पहली बार

इस बार भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के विजेता को नई ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी। यह ट्रॉफी 11 जून को लॉर्ड्स में अनावरण की जाएगी, जहां WTC फाइनल का आयोजन भी होगा।

इंडिया-ए की भी हो रही तैयारी

इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए टीम को तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से दो मुकाबले इंग्लैंड लायंस के साथ होंगे, जबकि तीसरा मैच भारतीय सीनियर टीम के साथ खेला जाएगा। पहला मैच ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा मुकाबला 6 जून से 9 जून तक खेला जाएगा। सीनियर टीम के साथ मैच 13 से 16 जून के बीच होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-gill-captain-pant-vice-captain-who-left-for/article-23411

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.