- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप
भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप
Sports News
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में रौंदकर रचा इतिहास
भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन लंच तक बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर समेटकर सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. पहली पारी में 52 रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत को बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने के लिए 95 रनों की दरकार थी जिसको टीम इंडिया ने 3 विकेट गवांकर हासिल कर लिया. बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के लिए टीम इंडिया को जीत के लिए 95 रनों का मामूली सा लक्ष्य मिला था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा, जायसवाल और शुभमन गिल के रूप में तीन झटके लगे.
टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है, टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एकलौती ऐसी टीम बन गई है अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने (Team India Record Most Consecutive Test Series Win) का कारनामा कर टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए