टीम इंडिया को मिल सकता है नया कोच, गौतम गंभीर से उठा BCCI का भरोसा?

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की बैटिंग बहुत ही खराब रही थी. अब इसे लेकर बीसीसीआई ने एक रिव्यू मीटिंग की है, जिसमें गौतम गंभीर को सपोर्ट स्टाफ के रोल पर चर्चा हुई. अब बीसीसीआई बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिए एक नया कोच लाना चाहती है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बैटिंग रही थी. ज्यादातर बल्लेबाज सीरीज में फेल हुए थे. खासतौर से विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज के लगातार 8 बार एक ही तरीके से आउट होने और रोहित शर्मा की खराब बैटिंग के बाद बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है. इसलिए अब वह जल्दी से इसमें सुधार करना चाहती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए वह कोचिंग स्टाफ को मजबूत करना चाहती है और नए विकल्प तलाश रही है. इस खबर के सामने आने बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या गौतम गंभीर से बोर्ड का भरोसा उठ गया है?

गंभीर से उठा BCCI का भरोसा?

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर 11 जनवरी को मुंबई में एक रिव्यू मीटिंग की थी. कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस मीटिंग में मौजूद रहे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान काफी चर्चा के पाद टीम मैनेजमेंट इस नतीजे पर पहुंची है कि बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिए गंभीर के सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की जरूरत है, जिसके लिए एक बैटिंग कोच लाया जा सकता है. इसके लिए बोर्ड ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, बैटिंग कोच के रोल लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों की ओर देखा जा रहा है, हालांकि अभी कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. गौतम गंभीर खुद एक दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वो भी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, गंभीर को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनकी जगह सुरक्षित है. बता दें उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में कोई भी बैटिंग कोच नहीं है. अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे असिस्टेंट कोच की भूमिका में हैं. लेकिन उनका भी रोल पूरी तरह साफ नहीं है. इसलिए बोर्ड ने ये कदम उठाया है.

गंभीर के सपोर्ट स्टाफ पर लटकी तलवार

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रिव्यू मीटिंग के दौरान मौजूदा सपोर्ट स्टाफ को लेकर चर्चा हुई है. हालांकि, ये साफ नहीं हो सका है कि क्या बात हुई है. लेकिन ऐसी खबरें सामने आई हैं कि भारतीय टीम की बैटिंग में सुधार लाने के लिए बीसीसीआई अब एक्सपर्ट्स के साथ जाने के बारे में सोच रही है.

दूसरी ओर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे पर तलवार लटक रही है. वो सवालों के घेरे में और उनका कार्यकाल छोटा भी किया जा सकता है. बता दें फिलहाल गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे असिस्टेंट कोच, मोर्ने मोर्कल बॉलिंग कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर मौजूद हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया को मिल सकता है नया कोच, गौतम गंभीर से उठा BCCI का भरोसा?

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बैटिंग रही थी. ज्यादातर बल्लेबाज सीरीज में फेल हुए थे. खासतौर से विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज के लगातार 8 बार एक ही तरीके से आउट होने और रोहित शर्मा की खराब बैटिंग के बाद बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है. इसलिए अब वह जल्दी से इसमें सुधार करना चाहती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए वह कोचिंग स्टाफ को मजबूत करना चाहती है और नए विकल्प तलाश रही है. इस खबर के सामने आने बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या गौतम गंभीर से बोर्ड का भरोसा उठ गया है?

गंभीर से उठा BCCI का भरोसा?

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर 11 जनवरी को मुंबई में एक रिव्यू मीटिंग की थी. कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस मीटिंग में मौजूद रहे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान काफी चर्चा के पाद टीम मैनेजमेंट इस नतीजे पर पहुंची है कि बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिए गंभीर के सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की जरूरत है, जिसके लिए एक बैटिंग कोच लाया जा सकता है. इसके लिए बोर्ड ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, बैटिंग कोच के रोल लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों की ओर देखा जा रहा है, हालांकि अभी कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. गौतम गंभीर खुद एक दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वो भी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, गंभीर को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनकी जगह सुरक्षित है. बता दें उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में कोई भी बैटिंग कोच नहीं है. अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे असिस्टेंट कोच की भूमिका में हैं. लेकिन उनका भी रोल पूरी तरह साफ नहीं है. इसलिए बोर्ड ने ये कदम उठाया है.

गंभीर के सपोर्ट स्टाफ पर लटकी तलवार

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रिव्यू मीटिंग के दौरान मौजूदा सपोर्ट स्टाफ को लेकर चर्चा हुई है. हालांकि, ये साफ नहीं हो सका है कि क्या बात हुई है. लेकिन ऐसी खबरें सामने आई हैं कि भारतीय टीम की बैटिंग में सुधार लाने के लिए बीसीसीआई अब एक्सपर्ट्स के साथ जाने के बारे में सोच रही है.

दूसरी ओर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे पर तलवार लटक रही है. वो सवालों के घेरे में और उनका कार्यकाल छोटा भी किया जा सकता है. बता दें फिलहाल गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर और रेयान टेन डेश्काटे असिस्टेंट कोच, मोर्ने मोर्कल बॉलिंग कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर मौजूद हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-may-get-new-coach-bcci-lost-confidence-in/article-7796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.