- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया: आज से शुरू हुआ इंट्रा-स्क्वॉड मैच
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया: आज से शुरू हुआ इंट्रा-स्क्वॉड मैच
Sports
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम ने आगामी 5 मैचों की कठिन सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आज से टीम इंडिया बेकेनहैम स्थित केंट काउंटी ग्राउंड में एक चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेल रही है, जिसमें भारत की सीनियर टीम और भारत ए आमने-सामने हैं। इस मुकाबले को दर्शकों के लिए लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा।
यह अभ्यास मैच भारत ए की हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली गई दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के ठीक बाद हो रहा है, जो दोनों ही ड्रॉ रही थीं। इस इंट्रा-स्क्वॉड मैच में भारत ए टीम में सीनियर टीम के कई अहम खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ध्रुव जुरेल, शार्दूल ठाकुर और नीतीश रेड्डी जैसे नाम प्रमुख हैं।
स्पिनर्स की परीक्षा का समय
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक अभ्यास नहीं बल्कि रणनीतिक आकलन का अवसर भी है। खासकर स्पिन विभाग की बात करें तो कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की पैनी नजर रहेगी। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी इस मैच को “टेस्ट मैच जैसे हालात में फिटनेस और रणनीति की जांच” का अहम माध्यम बताया है।
उन्होंने कहा, “अभ्यास सत्रों में गेंदबाजों और फील्डर्स के लिए एक दिन में 90 ओवर डालने या खेलने की आदत डालना मुश्किल होता है, ऐसे में यह मैच तैयारी के लिए बहुत उपयोगी रहेगा।”
मैच को प्रथम श्रेणी दर्जा नहीं
इस इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबले को औपचारिक प्रथम श्रेणी दर्जा नहीं मिला है, जिसका अर्थ है कि आउट होने के बाद बल्लेबाजों को फिर से मौका मिल सकता है। यह लचीलापन खिलाड़ियों को हालात के अनुरूप अपनी रणनीति बेहतर करने का अवसर देता है।
मूल्यांकन का अवसर
टीम इंडिया के लिए यह मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके जरिये इंग्लैंड की पिचों और मौसम में खिलाड़ियों की अनुकूलता और उनकी मैच फिटनेस का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। 20 जून से शुरू हो रही सीरीज से पहले यह आखिरी बड़ा अभ्यास अवसर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए