टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में हुआ नुकसान, अब इस नंबर पर पहुंचा भारत

Sports Desk

टीम इंडिया आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नीचे की ओर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के कारण भारतीय टीम की रेटिंग काफी ज्यादा घट गई।

टेस्ट क्रिकेट का सीजन जारी है। भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। इन सभी सीरीज के कारण आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारी बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम को नई आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के कारण रैंकिंग में नीचे आ गई है।

इस नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम का काफी लंबे समय से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दबदबा रहा है, लेकिन लगातार मिल रही हार के कारण टीम इंडिया की रेटिंग घट गई है। टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में 109 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले दूसरे स्थान पर थी। हालांकि सीरीज खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया दूसरे स्थान पर ही रही, लेकिन साउथ अफ्रीका ने जैसे ही पाकिस्तान के हराया उनके रेटिंग अंक भारत से बेहतर हो गए। जिसके कारण वह 112 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। उनकी टीम के 126 रेटिंग अंक हैं।

WTC फाइनल से भी बाहर हुआ भारत

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ना सिर्फ रैंकिंग में नुकसान हुआ है। बल्कि भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है। यह फाइनल 11 जून से खेला जाना है। टीम इंडिया पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। भारत ने साल 2021 और 2023 का फाइनल खेला था। जहां न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराया। टीम इंडिया धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट में अपनी उस चमक को खोती जा रही है जिसके लिए पूरी दुनिया में वह मशहूर हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में हुआ नुकसान, अब इस नंबर पर पहुंचा भारत

Sports Desk

टेस्ट क्रिकेट का सीजन जारी है। भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। इन सभी सीरीज के कारण आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारी बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम को नई आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के कारण रैंकिंग में नीचे आ गई है।

इस नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम का काफी लंबे समय से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दबदबा रहा है, लेकिन लगातार मिल रही हार के कारण टीम इंडिया की रेटिंग घट गई है। टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में 109 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले दूसरे स्थान पर थी। हालांकि सीरीज खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया दूसरे स्थान पर ही रही, लेकिन साउथ अफ्रीका ने जैसे ही पाकिस्तान के हराया उनके रेटिंग अंक भारत से बेहतर हो गए। जिसके कारण वह 112 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। उनकी टीम के 126 रेटिंग अंक हैं।

WTC फाइनल से भी बाहर हुआ भारत

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ना सिर्फ रैंकिंग में नुकसान हुआ है। बल्कि भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है। यह फाइनल 11 जून से खेला जाना है। टीम इंडिया पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। भारत ने साल 2021 और 2023 का फाइनल खेला था। जहां न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराया। टीम इंडिया धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट में अपनी उस चमक को खोती जा रही है जिसके लिए पूरी दुनिया में वह मशहूर हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-suffered-loss-in-test-ranking-now-india-has/article-7199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.