Champions Trophy में इस टीम को कभी नहीं हरा सकी है टीम इंडिया, 25 साल बाद फिर होगी भिड़ंत

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश से दुबई में होगा।

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। चैंपियंस ट्रॉफी का 19 फरवरी से कराची में आगाज होगा। भारतीय टीम एक दिन बाद 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है। वहीं, दूसरे ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं।

टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारतीय टीम 2 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया पहली बार साल 2002में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी जबकि साल 2013 में भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया अब एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हालांकि भारत के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम इंडिया के ग्रुप में काफी शानदार टीमें हैं। इसमें एक टीम तो ऐसी है जिससे भारत कभी जीत नहीं सका है। ये टीम और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम है।

25 साल बाद फिर से होगी भिड़ंत

दरअसल, ICC टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को कई बार बड़े झटके दिए हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। अब दोनों टीमें चैंपियस ट्रॉफी 2025 में 2 मार्च को आमने-सामने होंगी। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी के 8 संस्करण अब तक खेले जा चुके हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी चैंपियस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। ये मैच साल 2000 का फाइनल था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। अब दोनों टीमें 25 साल बाद फिर से एक-दूसरे का सामना करेंगी।

ग्रुप ए

  • भारत (India)
  • पाकिस्तान (Pakistan)
  • न्यूजीलैंड (New Zealand)
  • बांग्लादेश (Bangladesh)

ग्रुप बी

  • अफगानिस्तान (Afghanistan)
  • ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • इंग्लैंड (England)
  • साउथ अफ्रीका (South Africa)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Champions Trophy में इस टीम को कभी नहीं हरा सकी है टीम इंडिया, 25 साल बाद फिर होगी भिड़ंत

Sports Desk

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। चैंपियंस ट्रॉफी का 19 फरवरी से कराची में आगाज होगा। भारतीय टीम एक दिन बाद 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है। वहीं, दूसरे ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं।

टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारतीय टीम 2 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया पहली बार साल 2002में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी जबकि साल 2013 में भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया अब एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हालांकि भारत के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम इंडिया के ग्रुप में काफी शानदार टीमें हैं। इसमें एक टीम तो ऐसी है जिससे भारत कभी जीत नहीं सका है। ये टीम और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम है।

25 साल बाद फिर से होगी भिड़ंत

दरअसल, ICC टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को कई बार बड़े झटके दिए हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। अब दोनों टीमें चैंपियस ट्रॉफी 2025 में 2 मार्च को आमने-सामने होंगी। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी के 8 संस्करण अब तक खेले जा चुके हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी चैंपियस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। ये मैच साल 2000 का फाइनल था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। अब दोनों टीमें 25 साल बाद फिर से एक-दूसरे का सामना करेंगी।

ग्रुप ए

  • भारत (India)
  • पाकिस्तान (Pakistan)
  • न्यूजीलैंड (New Zealand)
  • बांग्लादेश (Bangladesh)

ग्रुप बी

  • अफगानिस्तान (Afghanistan)
  • ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • इंग्लैंड (England)
  • साउथ अफ्रीका (South Africa)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-india-will-never-beat-this-team-in-champions-trophy/article-10422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.