टीम इंडिया की बढ़ गई ताकत, चौथे मैच से पहले फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

Sports Desk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच में ही टीम इंडिया को दो खिलाड़ियों की चोट ने झटका दिया था, जिसमें से एक नीतीश कुमार रेड्डी तो पूरी सीरीज के लिए बाहर हो गए थे, जबकि रिंकू सिंह दो मुकाबलों के लिए बाहर थे.

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अपने कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर जूझ रही है. जसप्रीत बुमराह से लेकर नीतीश कुमार रेड्डी तक, कई खिलाड़ी अलग-अलग चोट के कारण बाहर हैं. मगर अब भारतीय टीम को राहत की खबर भी मिल गई है क्योंकि उसका एक स्टार खिलाड़ी फिट होकर खेलने के लिए तैयार है. ये खिलाड़ी हैं रिंकू सिंह, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं. मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेनडशकाटे ने फैंस को ये अच्छी खबर सुनाई.

पहले मैच के बाद चोटिल, अब हुए फिट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार 31 जनवरी को पुणे में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने लगातार 2 दिन प्रैक्टिस की. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच रायन ने बताया कि रिंकू ने बुधवार को बल्लेबाजी की और वो पूरी तरह फिट नजर आए. उन्होंने आगे बताया कि अब वो शुक्रवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे.

रिंकू ने सीरीज का पहला मैच खेला था लेकिन दूसरे मैच से पहले उन्हें पीठ में ऐंठन होने लगी थी, जिसके चलते वो दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहे थे.हालांकि पहले मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था क्योंकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड से मिले लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. ऐसे में अगले मैच में अब रिंकू पर नजर रहेंगी. खास तौर पर तीसरे टी20 में रनचेज करते हुए जिस तरह भारतीय बैटिंग लड़खड़ाई, उससे रिंकू की कमी खास तौर पर महसूस हुई.

किसकी होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी?

बात अगर प्लेइंग इलेवन की करें तो रिंकू के लिए उत्तर प्रदेश से ही आने वाले उनके युवा विकेटकीपर साथी ध्रुव जुरेल को ही जगह खाली करनी पड़ेगी. रिंकू के बाहर होने के कारण ही जुरेल को पिछले दोनों मुकाबलों में मौका मिला था लेकिन वो कोई असर नहीं डाल सके थे. चेन्नई में खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए थे जबकि राजकोट में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि राजकोट में उन्हें 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया था, जिसके कारण उनके पास ज्यादा वक्त नहीं था और इस फैसले ने हर किसी को चौंकाया था. फिर भी अब उन्हें ही प्लेइंग इलेवन में अपने सीनियर के लिए जगह बनानी पड़ेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया की बढ़ गई ताकत, चौथे मैच से पहले फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अपने कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर जूझ रही है. जसप्रीत बुमराह से लेकर नीतीश कुमार रेड्डी तक, कई खिलाड़ी अलग-अलग चोट के कारण बाहर हैं. मगर अब भारतीय टीम को राहत की खबर भी मिल गई है क्योंकि उसका एक स्टार खिलाड़ी फिट होकर खेलने के लिए तैयार है. ये खिलाड़ी हैं रिंकू सिंह, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं. मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेनडशकाटे ने फैंस को ये अच्छी खबर सुनाई.

पहले मैच के बाद चोटिल, अब हुए फिट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार 31 जनवरी को पुणे में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने लगातार 2 दिन प्रैक्टिस की. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच रायन ने बताया कि रिंकू ने बुधवार को बल्लेबाजी की और वो पूरी तरह फिट नजर आए. उन्होंने आगे बताया कि अब वो शुक्रवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे.

रिंकू ने सीरीज का पहला मैच खेला था लेकिन दूसरे मैच से पहले उन्हें पीठ में ऐंठन होने लगी थी, जिसके चलते वो दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहे थे.हालांकि पहले मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था क्योंकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड से मिले लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. ऐसे में अगले मैच में अब रिंकू पर नजर रहेंगी. खास तौर पर तीसरे टी20 में रनचेज करते हुए जिस तरह भारतीय बैटिंग लड़खड़ाई, उससे रिंकू की कमी खास तौर पर महसूस हुई.

किसकी होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी?

बात अगर प्लेइंग इलेवन की करें तो रिंकू के लिए उत्तर प्रदेश से ही आने वाले उनके युवा विकेटकीपर साथी ध्रुव जुरेल को ही जगह खाली करनी पड़ेगी. रिंकू के बाहर होने के कारण ही जुरेल को पिछले दोनों मुकाबलों में मौका मिला था लेकिन वो कोई असर नहीं डाल सके थे. चेन्नई में खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए थे जबकि राजकोट में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि राजकोट में उन्हें 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया था, जिसके कारण उनके पास ज्यादा वक्त नहीं था और इस फैसले ने हर किसी को चौंकाया था. फिर भी अब उन्हें ही प्लेइंग इलेवन में अपने सीनियर के लिए जगह बनानी पड़ेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-indias-increased-strength-fit-the-star-player-before-the/article-9029

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.