टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है बांग्लादेश का ये गेंदबाज, स्पीड ऐसी कि बल्लेबाज को नहीं मिलता संभलने का मौका

Sports Desk

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-ए का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम के 22 साल के तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जो अपनी गति से टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच में 20 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि टीम इंडिया खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर खेल रही है ऐसे में वह टूर्नामेंट की शुरुआत किस तरह से करती है इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश की टीम जो अपने स्पिन गेंदबाजी अटैक के लिए ज्यादा पहचानी जाती है उसमें इस बार एक 22 साल का ऐसा तेज गेंदबाज शामिल है, जो अपनी स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

आखिर कौन हैं 150 की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करने वाले नाहिद राणा

बांग्लादेश की टीम को अपने 22 साल के तेज गेंदबाज नाहिद राणा से भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में काफी उम्मीदें है और इसकी सबसे बड़ी वजह ऊंचे कद के साथ लगातार 150 प्लस की गति से गेंदबाजी करना जो किसी भी बल्लेबाज के मुश्किलें जरूर पैदा कर सकता है। 6 फुट 5 इंच के नाहिद को उनकी अतिरिक्त लंबाई के चलते दुबई की पिच पर अधिक उछाल भी मिल सकता है, जो भारतीय बल्लेबाजों को खेलना आसान नहीं रहने वाला है। नाहिद इससे पहले भारत के खिलाफ पिछले साल हुए टेस्ट दौरे पर चेन्नई में हुए मुकाबले में खेले थे, जिसमें वह दोनों पारियों को मिलाकर कुल 2 ही विकेट लेने में कामयाब हो सके थे, इसके बावजूद उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान जरूर किया था।

अब तक ऐसा रहा है नाहिद राणा का रिकॉर्ड

नाहिद राणा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया है, जिसमें वह 6 टेस्ट मैचों में 20 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 3 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं। राणा का वनडे में गेंदबाजी औसत 31.5 का है तो वहीं इकॉनमी रेट 4.72 का है। राणा की गति और उनकी उछाल से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज भी नेट्स पर खास तैयारी इस मुकाबले से पहले कर रहे हैं, ताकि मैच में उनकी गेंदबाजी पर किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करने पड़े।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है बांग्लादेश का ये गेंदबाज, स्पीड ऐसी कि बल्लेबाज को नहीं मिलता संभलने का मौका

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच में 20 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि टीम इंडिया खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर खेल रही है ऐसे में वह टूर्नामेंट की शुरुआत किस तरह से करती है इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश की टीम जो अपने स्पिन गेंदबाजी अटैक के लिए ज्यादा पहचानी जाती है उसमें इस बार एक 22 साल का ऐसा तेज गेंदबाज शामिल है, जो अपनी स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

आखिर कौन हैं 150 की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करने वाले नाहिद राणा

बांग्लादेश की टीम को अपने 22 साल के तेज गेंदबाज नाहिद राणा से भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में काफी उम्मीदें है और इसकी सबसे बड़ी वजह ऊंचे कद के साथ लगातार 150 प्लस की गति से गेंदबाजी करना जो किसी भी बल्लेबाज के मुश्किलें जरूर पैदा कर सकता है। 6 फुट 5 इंच के नाहिद को उनकी अतिरिक्त लंबाई के चलते दुबई की पिच पर अधिक उछाल भी मिल सकता है, जो भारतीय बल्लेबाजों को खेलना आसान नहीं रहने वाला है। नाहिद इससे पहले भारत के खिलाफ पिछले साल हुए टेस्ट दौरे पर चेन्नई में हुए मुकाबले में खेले थे, जिसमें वह दोनों पारियों को मिलाकर कुल 2 ही विकेट लेने में कामयाब हो सके थे, इसके बावजूद उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान जरूर किया था।

अब तक ऐसा रहा है नाहिद राणा का रिकॉर्ड

नाहिद राणा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया है, जिसमें वह 6 टेस्ट मैचों में 20 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 3 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं। राणा का वनडे में गेंदबाजी औसत 31.5 का है तो वहीं इकॉनमी रेट 4.72 का है। राणा की गति और उनकी उछाल से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज भी नेट्स पर खास तैयारी इस मुकाबले से पहले कर रहे हैं, ताकि मैच में उनकी गेंदबाजी पर किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करने पड़े।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-indias-tension-can-increase-bangladesh-bowler-speed-such-that/article-10891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.