टीम इंडिया के 9 खिलाड़ियों की कार का हुआ है एक्सीडेंट, जानिए कैसे दी थी उन्होंने मौत को मात

Sports Desk

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक कार हादसे का शिकार हो गए हैं. दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक लॉरी ने टक्कर मार दी. हालांकि, वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए. हाल ही में राहुल द्रविड़ की कार को भी एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मारी थी.

सौरव गांगुली गुरुवार 20 फरवरी को एक कार हादसे का शिकार हो गए. बर्धमान जाते समय उनकी रेंज रोवर कार को एक लॉरी ने टक्कर मार दी. इसके बाद जब सौरव गांगुली की कार के ड्राइवर ने गाड़ी को कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाया तो अचानक काफिले की सभी गाड़ियां एक के बाद एक उनकी कार से टकरा गईं. इस भयानक हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, वो बाल-बाल बच गए. उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस तरह के जानलेवा हादसे पहले भी कई भारतीय क्रिकटरों के साथ हो चुके हैं. आइये जानते हैं इन्हीं खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दुर्घटना के बाद मौत को भी मात दे दी थी.

राहुल द्रविड़

फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ की कार को एक लोडिंग ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ था. टक्कर के बाद उनकी कार में डेंट हो गया था. हालांकि, अच्छी बात ये थी कि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई थी. लेकिन टक्कर के बाद राहुल द्रविड़ और ऑटो चालक के बीच जमकर बहस हुई.

ऋषभ पंत

साल 2022 में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर रूड़की के पास ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से जा टकराई थी. इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी. इस जानलेवा हादसे में पंत का बचना मश्किल लग रहा था. लेकिन उन्होंने मौत को मात दे दी थी. भयानक चोट लगने के कारण उनका क्रिकेट करियर खत्म माना जा रहा था. लेकिन पंत ने चमत्कारी तरीके से करीब दो साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली थी.

मोहम्मद शमी

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ तहलका मचाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी कार हादसे का शिकार हो चुके हैं. 7 साल पहले 25 मार्च 2018 को वो देहरादून से नई दिल्ली लौट रहे थे. तभी सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक ने शमी की टोयोटा कार को टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में शमी को कुछ चोटें आईं थी और सिर पर 10 टांके लगाने पड़े थे.

प्रवीण कुमार

भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार 2023 में मेरठ में एक बड़ी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अपने बेटे के साथ भी पांडव नगर इलाके से लौट रहे थे. तभी उनकी लैंड रोवर डिफेंडर कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जबरदस्त टक्कर के बावजूद प्रवीण कुमार और उनके बेटे को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी, जो एक चमत्कार से कम नहीं था. हालांकि, इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह डैमेज हो गई थी.

जोगिंदर शर्मा

2007 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो और तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा भी कार एक्सीडेंट में मौत को मात दे चुके हैं. 2011 में उनकी कार नई दिल्ली के द्वारका में एक बीपीओ व्हीकल से टकरा गई थी. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ गया था. इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. फ्रैक्चर होने के साथ खून के थक्के भी जम गए थे. जोगिंदर शर्मा की सिर की सर्जरी हुई और करीब 40-45 टांके लगाने पड़े थे.

सुनील गावस्कर

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर 2014 में एक दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट पूरा होने के बाद वो मैनचेस्टर से लंदन जा रहे थे. इस दौरान तेज बारिश हो रही थी. इस बीच एक कार उनकी जगुआर से टकरा गई. लेकिन वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए थे.

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. दरअसल, साल 2020 में वो अपने परिवार के साथ रणथंभौर जा रहे थे. तभी सूरवाल में कोटा मेगा हाईवे पर वो कार दुर्घटना की चपेट में आ गए थे. इस हादसे में अजहरुद्दीन को मामूली चोट आई थीं और वह सुरक्षित बच गए थे.

मंसूर अली खान पटौदी

1961 में मंसूर अली खान पटौदी का भी एक्सीडेंट हुआ था. ईस्ट ससेक्स के होव में उनकी कार की एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे में उन्होंने महज 20 साल की उम्र में हमेशा के लिए अपनी दाहिनी आंख गंवा दी थी. तब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू भी नहीं किया था. लेकिन दुर्घटना के 6 महीने बाद पटौदी ने मैदान पर वापसी की. उन्होंने ना सिर्फ टीम इंडिया के लिए खेला बल्कि 21 साल की उम्र में वो भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बन गए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-car-of-9-players-of-team-india-has-been/article-11041

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.