बड़े भाई ने हार्दिक पंड्या की मेहनत की बेकार, ऐसे छीन ली मुंबई से जीत, बस आंसू गिरने ही वाले थे…

Sports Desk

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया. हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम ये मैच जीत सकती है. लेकिन आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने बाजी पलट दी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में 12 रनों से हराकर एक दमदार जीत दर्ज की. 10 साल बाद उसने मुंबई को उसके घर पर हराया है. हालांकि, हार्दिक पंड्या की सिर्फ 15 गेंद में 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन की तूफानी पारी के बाद लग रहा था कि मुंबई की टीम बाजी मार लेगी. लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने उनकी सारी मेहनत बेकार कर दी. क्रुणाल ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी से मुंबई के मुंह से जीत छीन ली. मुट्ठी में आए हुए मैच को गंवाने के बाद हार्दिक काफी इमोशनल दिखे. ऐसा लगा वो रो देंगे, क्योंकि लगातार दूसरी बार उन्हें इस तरह हार झेलनी पड़ी है.

हार्दिक पंड्या ने पलटा मैच

222 रनों को चेज कर रही मुंबई शुरुआती 12 ओवरों में काफी पीछे चल रही थी. वो 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बैटिंग करने आए. उन्हें 14वें ओवर में स्ट्राइक मिला और उन्होंने हेजलवुड के खिलाफ 5 गेंद में 20 रन ठोक दिए. अगले ओवर में उन्होंने 2 गेंदों पर फिर 2 छक्के जमाए. इस तरह पंड्या ने 7 गेंद 32 रन बनाकर मैच को पलट दिया. अपने भाई के खिलाफ उन्होंने 1 ही ओवर में 19 रन बटोर लिए और मैच की मुंबई की ओर झुका दिया.

उन्होंने महज 34 गेंद में तिलक वर्मा के साथ मिलकर 89 रनों की साझेदारी कर दी थी. उनकी विस्फोटक पारी से मैच का समीकरण बदल गया. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए और 19वें ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड का शिकार हो गए. जब वो आउट हुए तब मुंबई को 11 गेंद 28 रन बनाने थे. वहीं नमन धीर और मिचेल सेंटनर जैसे बल्लेबाज क्रीज पर थे. हार्दिक को पूरी उम्मीद थी कि उनकी मेहनत रंग लाएगी. लेकिन आखिरी ओवर में उनके बड़े भाई ने सारी मेहनत खराब कर दी.

बड़े पंड्या ने छीन ली जीत

पंड्या के आउट होने के बाद हेजलवुड ने 5 गेंद सिर्फ 9 रन दिए. अब आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी. बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या को गेंद थमाई. इसके बाद उन्होंने पहली गेंद पर मिचेल सेंटनर और दूसरी गेंद पर दीपक चाहर को आउट करके मुंबई के लिए जीत मुश्किल कर दी. वहीं अगली 2 गेंदों पर क्रुणाल ने 6 रन दिए और मुंबई के लिए जीत को नामुमकिन कर दिया, क्योंकि 2 गेंद में 13 रनों की जरूरत थी. पांचवीं गेंद पर उन्होंने नमन धीर को पवेलियन भेजा और मैच टाई होने की संभावना भी खत्म कर दी. इस तरह आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अपने छोटे भाई की टीम से जीत छीन ली.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बड़े भाई ने हार्दिक पंड्या की मेहनत की बेकार, ऐसे छीन ली मुंबई से जीत, बस आंसू गिरने ही वाले थे…

Sports Desk

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में 12 रनों से हराकर एक दमदार जीत दर्ज की. 10 साल बाद उसने मुंबई को उसके घर पर हराया है. हालांकि, हार्दिक पंड्या की सिर्फ 15 गेंद में 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन की तूफानी पारी के बाद लग रहा था कि मुंबई की टीम बाजी मार लेगी. लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने उनकी सारी मेहनत बेकार कर दी. क्रुणाल ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी से मुंबई के मुंह से जीत छीन ली. मुट्ठी में आए हुए मैच को गंवाने के बाद हार्दिक काफी इमोशनल दिखे. ऐसा लगा वो रो देंगे, क्योंकि लगातार दूसरी बार उन्हें इस तरह हार झेलनी पड़ी है.

हार्दिक पंड्या ने पलटा मैच

222 रनों को चेज कर रही मुंबई शुरुआती 12 ओवरों में काफी पीछे चल रही थी. वो 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बैटिंग करने आए. उन्हें 14वें ओवर में स्ट्राइक मिला और उन्होंने हेजलवुड के खिलाफ 5 गेंद में 20 रन ठोक दिए. अगले ओवर में उन्होंने 2 गेंदों पर फिर 2 छक्के जमाए. इस तरह पंड्या ने 7 गेंद 32 रन बनाकर मैच को पलट दिया. अपने भाई के खिलाफ उन्होंने 1 ही ओवर में 19 रन बटोर लिए और मैच की मुंबई की ओर झुका दिया.

उन्होंने महज 34 गेंद में तिलक वर्मा के साथ मिलकर 89 रनों की साझेदारी कर दी थी. उनकी विस्फोटक पारी से मैच का समीकरण बदल गया. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए और 19वें ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड का शिकार हो गए. जब वो आउट हुए तब मुंबई को 11 गेंद 28 रन बनाने थे. वहीं नमन धीर और मिचेल सेंटनर जैसे बल्लेबाज क्रीज पर थे. हार्दिक को पूरी उम्मीद थी कि उनकी मेहनत रंग लाएगी. लेकिन आखिरी ओवर में उनके बड़े भाई ने सारी मेहनत खराब कर दी.

बड़े पंड्या ने छीन ली जीत

पंड्या के आउट होने के बाद हेजलवुड ने 5 गेंद सिर्फ 9 रन दिए. अब आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी. बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या को गेंद थमाई. इसके बाद उन्होंने पहली गेंद पर मिचेल सेंटनर और दूसरी गेंद पर दीपक चाहर को आउट करके मुंबई के लिए जीत मुश्किल कर दी. वहीं अगली 2 गेंदों पर क्रुणाल ने 6 रन दिए और मुंबई के लिए जीत को नामुमकिन कर दिया, क्योंकि 2 गेंद में 13 रनों की जरूरत थी. पांचवीं गेंद पर उन्होंने नमन धीर को पवेलियन भेजा और मैच टाई होने की संभावना भी खत्म कर दी. इस तरह आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अपने छोटे भाई की टीम से जीत छीन ली.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-elder-brother-snatched-hardik-pandyas-hard-work-like-this/article-17163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.