धर्मशाला में मैच रद्द, चीयरलीडर का भावुक वीडियो वायरल: बोलीं- "हर कोई चिल्ला रहा था कि बम आ रहे हैं"

Sports

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर भी पड़ने लगा है। इसी क्रम में आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला—जो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था—बीच में ही रद्द कर दिया गया।

स्टेडियम में अचानक फ्लड लाइट्स बंद हो गईं और इसके तुरंत बाद खिलाड़ियों दर्शकों को सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया। हालांकि बाद में यह सामने आया कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हवाई हमले की चेतावनी के चलते लिया गया।

"बम रहे हैं..." चीयरलीडर की आंखों में डर

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीयरलीडर स्टेडियम के उस डरावने पल का ज़िक्र करते हुए बेहद भावुक हो जाती है। उसने कहा—खेल के बीच में पूरे स्टेडियम को खाली कराया गया, और यह बहुत डरावना था। हर कोई चिल्ला रहा था कि बम रहे हैं। मैं अब भी सदमे में हूं, समझ नहीं रहा कि रो क्यों नहीं रही हूं।” चीयरलीडर ने आगे कहा कि वह जल्द से जल्द धर्मशाला छोड़ना चाहती है और उम्मीद करती है कि आईपीएल प्रबंधन उनका और बाकी स्टाफ का ख्याल रखेगा।

मैच के दौरान हुआ क्या?

धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी और 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी, जब फ्लड लाइट्स अचानक बंद हो गईं। पहले इसे तकनीकी खराबी बताया गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दी गई हवाई हमले की चेतावनी के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

खिलाड़ियों के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतज़ाम

BCCI ने इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम को धर्मशाला से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। उन्हें पहले ऊना ले जाया जाएगा, जहां से विशेष ट्रेन दिल्ली रवाना होगी।

सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण खिलाड़ियों, फैन्स और पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। IPL जैसे बड़े आयोजन के दौरान इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

धर्मशाला में मैच रद्द, चीयरलीडर का भावुक वीडियो वायरल: बोलीं- "हर कोई चिल्ला रहा था कि बम आ रहे हैं"

Sports

स्टेडियम में अचानक फ्लड लाइट्स बंद हो गईं और इसके तुरंत बाद खिलाड़ियों दर्शकों को सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया। हालांकि बाद में यह सामने आया कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हवाई हमले की चेतावनी के चलते लिया गया।

"बम रहे हैं..." चीयरलीडर की आंखों में डर

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीयरलीडर स्टेडियम के उस डरावने पल का ज़िक्र करते हुए बेहद भावुक हो जाती है। उसने कहा—खेल के बीच में पूरे स्टेडियम को खाली कराया गया, और यह बहुत डरावना था। हर कोई चिल्ला रहा था कि बम रहे हैं। मैं अब भी सदमे में हूं, समझ नहीं रहा कि रो क्यों नहीं रही हूं।” चीयरलीडर ने आगे कहा कि वह जल्द से जल्द धर्मशाला छोड़ना चाहती है और उम्मीद करती है कि आईपीएल प्रबंधन उनका और बाकी स्टाफ का ख्याल रखेगा।

मैच के दौरान हुआ क्या?

धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी और 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी, जब फ्लड लाइट्स अचानक बंद हो गईं। पहले इसे तकनीकी खराबी बताया गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दी गई हवाई हमले की चेतावनी के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

खिलाड़ियों के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतज़ाम

BCCI ने इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम को धर्मशाला से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। उन्हें पहले ऊना ले जाया जाएगा, जहां से विशेष ट्रेन दिल्ली रवाना होगी।

सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण खिलाड़ियों, फैन्स और पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। IPL जैसे बड़े आयोजन के दौरान इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-emotional-video-of-the-match-canceled-cheerleader-in-dharamshala/article-20224

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.