6 साल में बदल गई पूरी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में खेले 9 खिलाड़ियों का टी20 करियर हुआ खत्म!

Sports Desk

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा और आखिरी टी20 मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाना है. इस मैदान पर टी20 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम पिछली बार 2018 में उतरी थी. 6 साल बाद अब पूरी टीम की तस्वीर बदल चुकी है. 11 में से 9 खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आज यानि 15 नवंबर अंत हो जाएगा. अभी तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 2 मैच जीतकर 2-1 से आगे है. अब सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछला मैच फरवरी 2018 में खेला गया था. अब भारतीय टीम 6 सालों के बाद इस मैदान पर टी20 मैच खेलने के लिए उतर रही है. इन 6 सालों में लगभग पूरी टीम इंडिया बदल चुकी है. पिछली बार इस मैदान पर खेलने वाले 11 में से 9 खिलाड़ियों का टी20 करियर लगभग खत्म हो चुका है. कुछ ने संन्यास ले लिया है, वहीं कुछ खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद खत्म हो गई है.

पिछली बार उतरे थे ये खिलाड़ी

भारतीय टीम जोहान्सबर्ग में 6 साल बाद टी20 मैच खेलने आई है. टीम इंडिया ने 2018 में जब यहां शिरकत की थी तब विराट कोहली कप्तान थे. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ओपनिंग की थी. सुरेश रैना नंबर 3 और विराट कोहली नंबर 4 पर बैटिंग के लिए उतरे थे.

वहीं मनीष पांडे, एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और यजुवेंद्र चहल ने गेंदबाजी की कमान संभाली थी. इन 11 में से 9 खिलाड़ियों की टी20 करियर लगभग खत्म हो चुका है, सिर्फ पंड्या और बुमराह टीम के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं. बता दें सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर का एकमात्र टी20 मैच जोहान्सबर्ग में ही खेला था.

ये खिलाड़ी हुए रिटायर

हालांकि सिर्फ धोनी, रैना, रोहित, विराट और धवन ने ही रिटायरमेंट का ऐलान किया है, लेकिन बचे हुए खिलाड़ियों के भी लौटने की उम्मीद नहीं है. टीम मैनेजमेंट लगातार युवा चेहरों को मौका दे रही है. ऐसे में नहीं लगता है कि मनीष, भुवनेश्वर, उनादकट और चहल अब टी20 टीम में वापसी कर पाएंगे.

2018 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 28 रन से जीत दर्ज की थी. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट नुकसान पर 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 175 रन ही बना सकी थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

6 साल में बदल गई पूरी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में खेले 9 खिलाड़ियों का टी20 करियर हुआ खत्म!

Sports Desk

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आज यानि 15 नवंबर अंत हो जाएगा. अभी तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 2 मैच जीतकर 2-1 से आगे है. अब सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछला मैच फरवरी 2018 में खेला गया था. अब भारतीय टीम 6 सालों के बाद इस मैदान पर टी20 मैच खेलने के लिए उतर रही है. इन 6 सालों में लगभग पूरी टीम इंडिया बदल चुकी है. पिछली बार इस मैदान पर खेलने वाले 11 में से 9 खिलाड़ियों का टी20 करियर लगभग खत्म हो चुका है. कुछ ने संन्यास ले लिया है, वहीं कुछ खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद खत्म हो गई है.

पिछली बार उतरे थे ये खिलाड़ी

भारतीय टीम जोहान्सबर्ग में 6 साल बाद टी20 मैच खेलने आई है. टीम इंडिया ने 2018 में जब यहां शिरकत की थी तब विराट कोहली कप्तान थे. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ओपनिंग की थी. सुरेश रैना नंबर 3 और विराट कोहली नंबर 4 पर बैटिंग के लिए उतरे थे.

वहीं मनीष पांडे, एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और यजुवेंद्र चहल ने गेंदबाजी की कमान संभाली थी. इन 11 में से 9 खिलाड़ियों की टी20 करियर लगभग खत्म हो चुका है, सिर्फ पंड्या और बुमराह टीम के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं. बता दें सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर का एकमात्र टी20 मैच जोहान्सबर्ग में ही खेला था.

ये खिलाड़ी हुए रिटायर

हालांकि सिर्फ धोनी, रैना, रोहित, विराट और धवन ने ही रिटायरमेंट का ऐलान किया है, लेकिन बचे हुए खिलाड़ियों के भी लौटने की उम्मीद नहीं है. टीम मैनेजमेंट लगातार युवा चेहरों को मौका दे रही है. ऐसे में नहीं लगता है कि मनीष, भुवनेश्वर, उनादकट और चहल अब टी20 टीम में वापसी कर पाएंगे.

2018 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 28 रन से जीत दर्ज की थी. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट नुकसान पर 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 175 रन ही बना सकी थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-entire-indian-team-changed-in-6-years-t20-career/article-3463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.