- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत की जीत से रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान, धोनी-...
भारत की जीत से रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान, धोनी-विराट छूटे पीछे
Sports Desk
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. भारत की इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की. भारत इसके साथ ही फाइनल में पहुंच गया. टीम की जीत के साथ कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने इतिहास रच दिया. रोहित आईसीसी के चार टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. उसके लिए विराट कोहली ने कमाल की बैटिंग की. कोहली ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 45 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने नाबाद 42 रन बनाए. भारत ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता.
कप्तानी के इस रिकॉर्ड के मामले में धोनी और विराट से भी आगे निकले रोहित -
रोहित चार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया. भारत ने धोनी की कप्तानी में तीन अहम खिताब जीते थे. लेकिन धोनी की कप्तानी में टीम चार टूर्नामेंट्स फाइनल नहीं खेल पायी थी. भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 विश्वकप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत दर्ज की थी.
रोहित की कप्तानी में भारत ने खेले ये फाइनल मैच -
भारत ने रोहित की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में जगह बनाई थी. यहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हरा दिया था. इसके बाद भारतीय टीम वनडे विश्वकप 2023 के फाइनल में पहुंची. यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता था. भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने यह खिताब भी जीता और अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है.
रोहित शर्मा चारों मेंस ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान -
- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023)
- वनडे विश्व कप (2023)
- टी20 विश्व कप (2024)
- चैंपियंस ट्रॉफी (2025)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए