Ranji Trophy 2024-25 के पहले चरण का हुआ समापन, ये टीमें अपने ग्रुप में टॉप पर

Sports News

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के इस साल के पहले चरण का समापन हो गया है, जिसमें अब अगले चरण की शुरुआत साल 2025 में होगी। अभी हरियाणा, विदर्भ और तमिलनाडु की टीम अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर है।

रणजी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम और बड़े घरेलू टूर्नामेंट को पहली बार 2 चरणों में खेला जा रहा है, जिसमें पहला चरण अक्टूबर-नवंबर में खेला गया है तो वहीं दूसरे चरण के मुकाबले साल 2025 में जनवरी-फरवरी के महीने में खेले जाएंगे। इस दौरान 32 एलीट टीमों को 8-8 के चार ग्रुप में बांट दिया गया और सभी को पहले चरण में कुल 5-5 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान पहले चरण के खत्म होने के बाद चारों ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें ग्रुप-ए में बड़ौदा, ग्रुप-बी में विदर्भ, ग्रुप-सी में हरियाणा जबकि ग्रुप-डी में तमिलनाडु की टीम टॉप पर है।

बड़ौदा और विदर्भ ने जीते अब तक 4-4 मुकाबले

एलीट ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें बड़ौदा की टीम अभी टॉप पर है, जिसमें उन्होंने पहले चरण में खेले अपने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। बड़ौदा की टीम के अभी 27 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट -0.082 का है। इसके बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर जम्मू और कश्मीर की टीम 5 मैचों में तीन जीत और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें उनके कुल 23 अंक हैं। वहीं ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल देखी जाए तो उसमें विदर्भ की टीम 28 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। वहीं इसी ग्रुप में नंबर-2 की पोजीशन पर हिमाचल प्रदेश की टीम 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ है।

हरियाणा के 20 अंक तो तमिलानडु के 19 अंक

ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें हरियाणा की टीम सिर्फ 20 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए 2 में जीत हासिल की है जबकि तीन मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इसके बाद ग्रुप में दूसरे नंबर पर केरल की टीम 18 अंकों के साथ है। ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें तमिलनाडु की टीम 5 मैचों में 2 जीत और तीन ड्रॉ के साथ 19 अंक लेकर अभी टॉप पर बनी हुई है। पहला चरण खत्म होने के बाद हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के बल्ले से सबसे ज्यादा 615 रन देखने को मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में विदर्भ टीम के गेंदबाज हर्ष दुबे टॉप पर हैं जिन्होंने 5 मैचों में 15.33 के औसत से कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Ranji Trophy 2024-25 के पहले चरण का हुआ समापन, ये टीमें अपने ग्रुप में टॉप पर

Sports News

रणजी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम और बड़े घरेलू टूर्नामेंट को पहली बार 2 चरणों में खेला जा रहा है, जिसमें पहला चरण अक्टूबर-नवंबर में खेला गया है तो वहीं दूसरे चरण के मुकाबले साल 2025 में जनवरी-फरवरी के महीने में खेले जाएंगे। इस दौरान 32 एलीट टीमों को 8-8 के चार ग्रुप में बांट दिया गया और सभी को पहले चरण में कुल 5-5 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान पहले चरण के खत्म होने के बाद चारों ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें ग्रुप-ए में बड़ौदा, ग्रुप-बी में विदर्भ, ग्रुप-सी में हरियाणा जबकि ग्रुप-डी में तमिलनाडु की टीम टॉप पर है।

बड़ौदा और विदर्भ ने जीते अब तक 4-4 मुकाबले

एलीट ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें बड़ौदा की टीम अभी टॉप पर है, जिसमें उन्होंने पहले चरण में खेले अपने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। बड़ौदा की टीम के अभी 27 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट -0.082 का है। इसके बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर जम्मू और कश्मीर की टीम 5 मैचों में तीन जीत और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें उनके कुल 23 अंक हैं। वहीं ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल देखी जाए तो उसमें विदर्भ की टीम 28 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। वहीं इसी ग्रुप में नंबर-2 की पोजीशन पर हिमाचल प्रदेश की टीम 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ है।

हरियाणा के 20 अंक तो तमिलानडु के 19 अंक

ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें हरियाणा की टीम सिर्फ 20 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए 2 में जीत हासिल की है जबकि तीन मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इसके बाद ग्रुप में दूसरे नंबर पर केरल की टीम 18 अंकों के साथ है। ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें तमिलनाडु की टीम 5 मैचों में 2 जीत और तीन ड्रॉ के साथ 19 अंक लेकर अभी टॉप पर बनी हुई है। पहला चरण खत्म होने के बाद हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के बल्ले से सबसे ज्यादा 615 रन देखने को मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में विदर्भ टीम के गेंदबाज हर्ष दुबे टॉप पर हैं जिन्होंने 5 मैचों में 15.33 के औसत से कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-first-phase-of-ranji-trophy-2024-25-has-ended-these/article-3633

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.