- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- विमेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में टक्कर
विमेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में टक्कर
Sports
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
यह हाई-वोल्टेज मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।
यह तीसरी बार है जब दोनों टीमें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों सेमीफाइनल (2017 और 2022) में इंग्लैंड ने ही साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार प्रोटियाज़ टीम उस हार का बदला चुकाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
लीग मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दी थी करारी शिकस्त
दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप के लीग राउंड में भी भिड़ चुकी हैं, जिसमें इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। उस मैच में अफ्रीकी टीम केवल 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में अब तक 7 में से 5 मैच जीते, 1 मैच ऑस्ट्रेलिया से हारा और 1 बेनतीजा रहा। वह 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी 7 में से 5 मैच जीते, लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली, जिसके चलते टीम तीसरे स्थान पर रही।
हेड-टू-हेड में इंग्लैंड का दबदबा
1997 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 47 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें इंग्लैंड ने 36, जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।
वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड ने अब तक 9 में से 7 मैचों में साउथ अफ्रीका को मात दी है।
कप्तानों पर होंगी निगाहें
इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट के नेतृत्व में टीम शानदार फॉर्म में है। बल्लेबाज़ हीथर नाइट अब तक टूर्नामेंट में 288 रन बना चुकी हैं और टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनी हुई हैं।
वहीं, गेंदबाजी में सोफी एकलस्टन इंग्लिश टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट इस टूर्नामेंट में अब तक 301 रन बना चुकी हैं। उनके अलावा नॉन्कुलुलेको मलाबा 11 विकेट लेकर टीम की मुख्य गेंदबाज बनी हुई हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट
गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की पिच पर बॉल बैट पर अच्छी तरह आती है, लेकिन बॉल पुरानी होने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।
अब तक इस ग्राउंड पर 4 विमेंस वर्ल्ड कप मैच खेले जा चुके हैं — जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 और चेज करने वाली टीम ने भी 2 मैच जीते हैं।
29 अक्टूबर को गुवाहाटी में मौसम साफ रहेगा, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
साउथ अफ्रीका: लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।
कहां देखें मुकाबला?
पहले सेमीफाइनल की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी। वहीं, जियोसिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर इसका लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारित किया जाएगा।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए