दूसरे सेशन के खेल का आगाज, ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन में

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत की टीम 185 रनों पर ढेर हो गई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत की टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 रन पर 1 विकेट खो दिया था। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 7:48 AM 

    दूसरे सेशन का खेल शुरू

    दूसरे दिन, दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 101/5 है।

  • 7:09 AM 

    भारत के नाम रहा पहला सेशन

    दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। इस सेशन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने 1 विकेट और सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। अब यहां से टीम इंडिया की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को 200 रन से पहले समेटने की होगी। 

  • 7:07 AM 

    लंच का ऐलान

    दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 101 रन पर लौटी पवेलियन। स्टीव स्मिथ लंच से ठीक पहले 33 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। 

  • 6:57 AM

    स्टीव स्मिथ लौटे पवेलियन

    स्टीव स्मिथ बने प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन। स्टीव स्मिथ ने 33 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह वह 10 हजार रन बनाने से चूक गए। 

  • 6:52 AM 

    50 रनों की पार्टनरशिप पूरी

    नीतीश कुमार रेड्डी का महंगा ओवर। एक ही ओवर में खाए 3 चौके। इसके साथ ही स्मिथ और वेबस्टर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी। 

  • 6:36 AM 

    इतिहास रचने के करीब स्मिथ

    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 10 हजार रन बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। चौके के साथ वह इस मुकाम के और भी नजदीक पहुंचे। अब उन्हें 10 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 14 रनों की दरकार है। स्मिथ 10 हजार टेस्ट रन के क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बनेंगे। 

  • 6:17 AM 

    भारत के बाहर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    • 32 - जसप्रीत बुमराह, ऑस्ट्रेलिया 2024/25
    • 31 - बिशन सिंह बेदी, ऑस्ट्रेलिया 1977/78
    • 28 - बीएस चंद्रशेखर, ऑस्ट्रेलिया 1977/78
    • 27 - सुभाष गुप्ते, वेस्टइंडीज 1952/53
    • 25- ईएएस प्रसन्ना, ऑस्ट्रेलिया 1967/68
  • 6:11 AM (

    50 रन के पार ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने जैसे-तैसे 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। स्टीव स्मिथ और डेब्यूटेंट ब्यू वेबस्टर ने अब मोर्चा संभाल लिया है। यहां से ऑस्ट्रेलिया की कोशिश विकेट बचाते हुए 100 रन का आंकड़ा छूने की होगी। 

  • 5:46 AM 

    मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया

    मोहम्मद सिराज ने पहले सेशन में कमाल कर दिया है। सिराज ने सैम कोंस्टास के बाद ट्रेविस हेड को 4 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए हैं। 

  • 5:41 AM 

    कोंस्टास बने सिराज का शिकार

    जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने दिलाई सफलता। सैम कोंस्टास 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन। ऑस्ट्रेलिया को 35 रन के स्कोर पर लगा तीसरा बड़ा झटका। 

  • 5:38 AM 

    10 ओवर का खेल समाप्त

    सैम कोंस्टास 23 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। 

  • 5:34 AM 

    बुमराह का दूसरे दिन धमाकेदार आगाज

    सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का आगाज होने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मार्नश लाबुशेन को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही बुमराह ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

दूसरे सेशन के खेल का आगाज, ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन में

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत की टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 रन पर 1 विकेट खो दिया था। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 7:48 AM 

    दूसरे सेशन का खेल शुरू

    दूसरे दिन, दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 101/5 है।

  • 7:09 AM 

    भारत के नाम रहा पहला सेशन

    दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। इस सेशन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने 1 विकेट और सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। अब यहां से टीम इंडिया की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को 200 रन से पहले समेटने की होगी। 

  • 7:07 AM 

    लंच का ऐलान

    दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 101 रन पर लौटी पवेलियन। स्टीव स्मिथ लंच से ठीक पहले 33 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। 

  • 6:57 AM

    स्टीव स्मिथ लौटे पवेलियन

    स्टीव स्मिथ बने प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन। स्टीव स्मिथ ने 33 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह वह 10 हजार रन बनाने से चूक गए। 

  • 6:52 AM 

    50 रनों की पार्टनरशिप पूरी

    नीतीश कुमार रेड्डी का महंगा ओवर। एक ही ओवर में खाए 3 चौके। इसके साथ ही स्मिथ और वेबस्टर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी। 

  • 6:36 AM 

    इतिहास रचने के करीब स्मिथ

    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 10 हजार रन बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। चौके के साथ वह इस मुकाम के और भी नजदीक पहुंचे। अब उन्हें 10 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 14 रनों की दरकार है। स्मिथ 10 हजार टेस्ट रन के क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बनेंगे। 

  • 6:17 AM 

    भारत के बाहर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    • 32 - जसप्रीत बुमराह, ऑस्ट्रेलिया 2024/25
    • 31 - बिशन सिंह बेदी, ऑस्ट्रेलिया 1977/78
    • 28 - बीएस चंद्रशेखर, ऑस्ट्रेलिया 1977/78
    • 27 - सुभाष गुप्ते, वेस्टइंडीज 1952/53
    • 25- ईएएस प्रसन्ना, ऑस्ट्रेलिया 1967/68
  • 6:11 AM (

    50 रन के पार ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने जैसे-तैसे 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। स्टीव स्मिथ और डेब्यूटेंट ब्यू वेबस्टर ने अब मोर्चा संभाल लिया है। यहां से ऑस्ट्रेलिया की कोशिश विकेट बचाते हुए 100 रन का आंकड़ा छूने की होगी। 

  • 5:46 AM 

    मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया

    मोहम्मद सिराज ने पहले सेशन में कमाल कर दिया है। सिराज ने सैम कोंस्टास के बाद ट्रेविस हेड को 4 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए हैं। 

  • 5:41 AM 

    कोंस्टास बने सिराज का शिकार

    जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने दिलाई सफलता। सैम कोंस्टास 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन। ऑस्ट्रेलिया को 35 रन के स्कोर पर लगा तीसरा बड़ा झटका। 

  • 5:38 AM 

    10 ओवर का खेल समाप्त

    सैम कोंस्टास 23 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। 

  • 5:34 AM 

    बुमराह का दूसरे दिन धमाकेदार आगाज

    सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का आगाज होने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मार्नश लाबुशेन को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही बुमराह ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-game-of-the-second-session-started-with-half-of/article-6928

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.