आईपीएल 2025: विराट कोहली के सामने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 31 रन बनाते ही बन जाएंगे पंजाब के खिलाफ टॉप स्कोरर

Sports Desk

आईपीएल 2025 सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनका बल्ला पंजाब के खिलाफ अक्सर गरजता रहा है।

600+ रन वाले कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

आईपीएल के 18वें संस्करण में RCB ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 9 जीत के साथ 19 अंक अर्जित किए और अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम की इस सफलता में विराट कोहली का योगदान सबसे अहम रहा, जिन्होंने इस सीजन अब तक 600 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में क्वालीफायर मुकाबले में भी फैंस कोहली से एक और दमदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

पंजाब के खिलाफ 31 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

विराट कोहली के पास इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। यदि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 रन बना लेते हैं, तो वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल वॉर्नर 1134 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि कोहली ने अब तक 34 मैचों में 1104 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का औसत 36.80 और स्ट्राइक रेट 133.49 रहा है।

अर्शदीप बन सकते हैं कोहली की राह में रोड़ा

हालांकि कोहली की राह पूरी तरह आसान नहीं होगी। पंजाब के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। कोहली ने अब तक अर्शदीप के खिलाफ 51 गेंदों में 93 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन इस दौरान वह दो बार उनका शिकार भी बने हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली अर्शदीप के खिलाफ किस रणनीति के साथ उतरते हैं।

क्वालीफायर मुकाबले में जहां एक ओर RCB की नजरें फाइनल की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी, वहीं विराट कोहली के सामने इतिहास रचने का मौका होगा। क्या वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ पायेंगे और पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे? इसका जवाब आने वाले मुकाबले में मिल जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

आईपीएल 2025: विराट कोहली के सामने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 31 रन बनाते ही बन जाएंगे पंजाब के खिलाफ टॉप स्कोरर

Sports Desk

600+ रन वाले कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

आईपीएल के 18वें संस्करण में RCB ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 9 जीत के साथ 19 अंक अर्जित किए और अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम की इस सफलता में विराट कोहली का योगदान सबसे अहम रहा, जिन्होंने इस सीजन अब तक 600 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में क्वालीफायर मुकाबले में भी फैंस कोहली से एक और दमदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

पंजाब के खिलाफ 31 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

विराट कोहली के पास इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। यदि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 रन बना लेते हैं, तो वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल वॉर्नर 1134 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि कोहली ने अब तक 34 मैचों में 1104 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का औसत 36.80 और स्ट्राइक रेट 133.49 रहा है।

अर्शदीप बन सकते हैं कोहली की राह में रोड़ा

हालांकि कोहली की राह पूरी तरह आसान नहीं होगी। पंजाब के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। कोहली ने अब तक अर्शदीप के खिलाफ 51 गेंदों में 93 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन इस दौरान वह दो बार उनका शिकार भी बने हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली अर्शदीप के खिलाफ किस रणनीति के साथ उतरते हैं।

क्वालीफायर मुकाबले में जहां एक ओर RCB की नजरें फाइनल की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी, वहीं विराट कोहली के सामने इतिहास रचने का मौका होगा। क्या वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ पायेंगे और पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे? इसका जवाब आने वाले मुकाबले में मिल जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-golden-opportunity-to-break-the-record-of-david-warner/article-22511

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.