वो भारतीय महिला क्रिकेटर, जिसके एक शतक के आस-पास भी नहीं विराट-सचिन या रोहित

Sports Desk

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए 8 मार्च का दिन सिर्फ महिला दिवस के रूप में ही खास नहीं है, बल्कि इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि ये उनका जन्मदिन भी है. ऐसे में उनकी उस यादगार पारी का जिक्र करना जरूरी है, जिसने युवा महिला क्रिकेटरों को प्रेरित किया है.

8 मार्च का दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. महिलाओं ने हर मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ी है और अब पुरुषों की बराबरी कर ली है. खास तौर पर खेल की दुनिया में तो महिलाओं का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है. ऐसी एक भारतीय महिला खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं, जिसकी एक पारी आज भी पूरे भारतीय क्रिकेट, महिला हों या पुरुष, पर भारी है. ये खिलाड़ी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर.

हरमनप्रीत के लिए खास 8 मार्च

हरमनप्रीत कौर ने विश्व क्रिकेट में अपना और भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन किया है और इसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है. अपने लंबे करियर में वो भारतीय महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं. ऐसे में महिला दिवस के दिन ऐसी खिलाड़ी की चर्चा करने से बेहतर क्या हो सकता है. खास तौर पर तब, जबकि सिर्फ महिला दिवस ही नहीं, बल्कि 8 मार्च का दिन हरमनप्रीत कौर के लिए और भी खास है क्योंकि ये उनका जन्मदिन भी है.

जी हां, 8 मार्च को महिला दिवस के साथ ही हरमनप्रीत अपना जन्मदिन भी मनाती हैं. अब 36 साल की हो रहीं हरमनप्रीत पिछले कुछ सालों से भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं. उन्होंने मिताली राज या स्मृति मंधाना जितने रन या शतक तो नहीं लगाए हैं लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक ऐसी पारी खेली है, जो उनसे पहले और उनके बाद भी आज तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं खेल पाया है. फिर वो चाहें वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम बल्लेबाज हों या फिर रोहित शर्मा, एमएस धोनी, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज कप्तान-बल्लेबाज.

भारतीय क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक पारी

हरमनप्रीत कौर की जिस पारी की बात हो रही है, वो आज से करीब 8 साल पहले आई थी. ये पारी खेली गई थी महिला वर्ल्ड कप 2017 के सेमीफाइनल में, वो भी उस वक्त की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. भारत ने सिर्फ 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जब हरमनप्रीत ने क्रीज पर कदम रखा. इसके बाद तो उन्होंने छक्के-चौकों की अंधाधुंध बारिश कर दी और रिकॉर्ड 171 रन (नॉट आउट) बना दिए. भारतीय टीम ने 281 रन बनाए थे, जिसमें 171 कौर के ही थे. भारत ने वो मैच जीत लिया था.

सचिन-विराट-रोहित पर भी भारी

हरमनप्रीत कौर की ये पारी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में खेली गई सबसे बड़ी पारी है. हरमनप्रीत से पहले और उनके बाद आज तक भी कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज, चाहे वो महिला टीम से हो या पुरुष टीम से, किसी नॉकआउट राउंड में 150 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है. पुरुष टीम की बात करें तो उसके लिए सौरव गांगुली (141 नाबाद) और सचिन तेंदुलकर (141) के नाम सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड हैं. क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कोई ये रिकॉर्ड तोड़ेगा?

ऐसा रहा है हरमनप्रीत का करियर

हरमनप्रीत कौर के करियर की बात करें तो पंजाब से आई इस खिलाड़ी ने अपने 20वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे थे. जी हां, 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को वनडे क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. उसी साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू किया था और फिर 2014 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला था. अब तक हरमनप्रीत 141 वनडे में 37 की औसत से 3803 रन बना चुकी हैं, जिसमें 6 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. साथ ही 31 विकेट भी उन्होंने लिए हैं. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा 178 टी20 इंटरनेशनल खेलकर उन्होंने 3589 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक हैं. साथ ही 32 विकेट भी हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

वो भारतीय महिला क्रिकेटर, जिसके एक शतक के आस-पास भी नहीं विराट-सचिन या रोहित

Sports Desk

8 मार्च का दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. महिलाओं ने हर मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ी है और अब पुरुषों की बराबरी कर ली है. खास तौर पर खेल की दुनिया में तो महिलाओं का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है. ऐसी एक भारतीय महिला खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं, जिसकी एक पारी आज भी पूरे भारतीय क्रिकेट, महिला हों या पुरुष, पर भारी है. ये खिलाड़ी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर.

हरमनप्रीत के लिए खास 8 मार्च

हरमनप्रीत कौर ने विश्व क्रिकेट में अपना और भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन किया है और इसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है. अपने लंबे करियर में वो भारतीय महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं. ऐसे में महिला दिवस के दिन ऐसी खिलाड़ी की चर्चा करने से बेहतर क्या हो सकता है. खास तौर पर तब, जबकि सिर्फ महिला दिवस ही नहीं, बल्कि 8 मार्च का दिन हरमनप्रीत कौर के लिए और भी खास है क्योंकि ये उनका जन्मदिन भी है.

जी हां, 8 मार्च को महिला दिवस के साथ ही हरमनप्रीत अपना जन्मदिन भी मनाती हैं. अब 36 साल की हो रहीं हरमनप्रीत पिछले कुछ सालों से भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं. उन्होंने मिताली राज या स्मृति मंधाना जितने रन या शतक तो नहीं लगाए हैं लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक ऐसी पारी खेली है, जो उनसे पहले और उनके बाद भी आज तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं खेल पाया है. फिर वो चाहें वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम बल्लेबाज हों या फिर रोहित शर्मा, एमएस धोनी, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज कप्तान-बल्लेबाज.

भारतीय क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक पारी

हरमनप्रीत कौर की जिस पारी की बात हो रही है, वो आज से करीब 8 साल पहले आई थी. ये पारी खेली गई थी महिला वर्ल्ड कप 2017 के सेमीफाइनल में, वो भी उस वक्त की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. भारत ने सिर्फ 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जब हरमनप्रीत ने क्रीज पर कदम रखा. इसके बाद तो उन्होंने छक्के-चौकों की अंधाधुंध बारिश कर दी और रिकॉर्ड 171 रन (नॉट आउट) बना दिए. भारतीय टीम ने 281 रन बनाए थे, जिसमें 171 कौर के ही थे. भारत ने वो मैच जीत लिया था.

सचिन-विराट-रोहित पर भी भारी

हरमनप्रीत कौर की ये पारी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में खेली गई सबसे बड़ी पारी है. हरमनप्रीत से पहले और उनके बाद आज तक भी कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज, चाहे वो महिला टीम से हो या पुरुष टीम से, किसी नॉकआउट राउंड में 150 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है. पुरुष टीम की बात करें तो उसके लिए सौरव गांगुली (141 नाबाद) और सचिन तेंदुलकर (141) के नाम सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड हैं. क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कोई ये रिकॉर्ड तोड़ेगा?

ऐसा रहा है हरमनप्रीत का करियर

हरमनप्रीत कौर के करियर की बात करें तो पंजाब से आई इस खिलाड़ी ने अपने 20वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे थे. जी हां, 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को वनडे क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. उसी साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू किया था और फिर 2014 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला था. अब तक हरमनप्रीत 141 वनडे में 37 की औसत से 3803 रन बना चुकी हैं, जिसमें 6 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. साथ ही 31 विकेट भी उन्होंने लिए हैं. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा 178 टी20 इंटरनेशनल खेलकर उन्होंने 3589 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक हैं. साथ ही 32 विकेट भी हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-indian-womens-cricketer-who-has-no-virat-sachin-or-rohit/article-13073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.