रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए कप्तान की घोषणा आज होगी. विराट कोहली और रजत पाटीदार रेस में आगे

Sports Desk

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कप्तान कौन होगा. इस सवाल का जवाब कुछ देर में सामने आ जाएगा. आरसीबी की कप्तानी की रेस में फिलहाल जो नाम हैं, उनमें विराट कोहली और रजत पाटीदार की सबसे अधिक चर्चा है. आकाश चोपड़ा की मानें तो विराट कोहली इस रेस में सबसे आगे हैं. कोहली के करीबी माने जाने वाले संजय बांगड़ इस मामले में चुप्पी साध जाते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया था. इनमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं. आरसीबी ने इसके बाद ऑक्शन के जरिये 19 खिलाड़ियों को अपनी टीम में और जोड़ा. अब आरसीबी के पास 22 खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी यह बिना कप्तान की टोली है. कप्तान घोषित होना अभी बाकी है. खबर है कि आरसीबी ने अपना कप्तान चुन लिया है और आज गुरुवार को 12 बजे तक नाम का ऐलान हो जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इससे जुड़ा स्पेशल प्रोग्राम तैयार किया जाएगा, जिसका प्रसारण 11.30 बजे से किया जाएगा.

आकाश ने कोहली पर खेल दिया दांव
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा और संजय बांगड़ ने मैच का लाइव प्रसारण कर रहे चैनल पर आरसीबी के संभावित कप्तान पर बात की. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर आ रहा है. पोस्ट मैच शो में जब आरसीबी के नए कप्तान पर आधारित शो की जानकारी दी गई तो आकाश चोपड़ा ज्यादा ही उत्साहित हो गए. उन्होंने दावा किया कि इस बार आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली संभालते नजर आएंगे.

संजय बांगड़ ने साध ली चुप्पी
आकाश चोपड़ा ने संजय बांगड़ से भी पूछा कि आपको क्या लगता है. कौन हो सकता है आरसीबी का अगला कप्तान. इस पर संजय बांगड़ बस मुस्कुराकर रह गए. उन्होंने कोई ना नहीं लिया. बस इतना कहा कि वे नहीं जानते और अंदाजा भी नहीं लगा सकते. आकाश चोपड़ा ने इस पर संजय को कई बार छेड़ा लेकिन इस पूर्व ऑलराउंडर ने कोई कयास लगाने से इंकार कर दिया.

रजत पाटीदार का दावा मजबूत
कप्तानी की इस रेस में विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार भी शामिल हैं. पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हैं. वे टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया है, जो इस बात का सबूत है कि अब वे टीम के कोर ग्रुप में शामिल हो गए हैं. घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम की कमान संभालने वाले क्रुणाल पंड्या भी इस बार आरसीबी का हिस्सा हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पूरी टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए कप्तान की घोषणा आज होगी. विराट कोहली और रजत पाटीदार रेस में आगे

Sports Desk

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया था. इनमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं. आरसीबी ने इसके बाद ऑक्शन के जरिये 19 खिलाड़ियों को अपनी टीम में और जोड़ा. अब आरसीबी के पास 22 खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी यह बिना कप्तान की टोली है. कप्तान घोषित होना अभी बाकी है. खबर है कि आरसीबी ने अपना कप्तान चुन लिया है और आज गुरुवार को 12 बजे तक नाम का ऐलान हो जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इससे जुड़ा स्पेशल प्रोग्राम तैयार किया जाएगा, जिसका प्रसारण 11.30 बजे से किया जाएगा.

आकाश ने कोहली पर खेल दिया दांव
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा और संजय बांगड़ ने मैच का लाइव प्रसारण कर रहे चैनल पर आरसीबी के संभावित कप्तान पर बात की. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर आ रहा है. पोस्ट मैच शो में जब आरसीबी के नए कप्तान पर आधारित शो की जानकारी दी गई तो आकाश चोपड़ा ज्यादा ही उत्साहित हो गए. उन्होंने दावा किया कि इस बार आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली संभालते नजर आएंगे.

संजय बांगड़ ने साध ली चुप्पी
आकाश चोपड़ा ने संजय बांगड़ से भी पूछा कि आपको क्या लगता है. कौन हो सकता है आरसीबी का अगला कप्तान. इस पर संजय बांगड़ बस मुस्कुराकर रह गए. उन्होंने कोई ना नहीं लिया. बस इतना कहा कि वे नहीं जानते और अंदाजा भी नहीं लगा सकते. आकाश चोपड़ा ने इस पर संजय को कई बार छेड़ा लेकिन इस पूर्व ऑलराउंडर ने कोई कयास लगाने से इंकार कर दिया.

रजत पाटीदार का दावा मजबूत
कप्तानी की इस रेस में विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार भी शामिल हैं. पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हैं. वे टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया है, जो इस बात का सबूत है कि अब वे टीम के कोर ग्रुप में शामिल हो गए हैं. घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम की कमान संभालने वाले क्रुणाल पंड्या भी इस बार आरसीबी का हिस्सा हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पूरी टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-new-captain-of-royal-challengers-bangalore-will-be-announced/article-10116

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.