भारतीय स्पिनर्स पर क्लीन स्वीप रोकने की जिम्मेदारी, सीरीज में चटका चुके हैं 32 विकेट

Sports Desk

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई.

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. अब तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने कुल 5 विकेट झटके, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी चार विकेट लिए. इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक  वीडियो जारी किया है, जिसमें जडेजा ने दावा किया है कि वो और टीम इंडिया के दो अन्य स्पिनर एकसाथ शिकार करते हैं.

रवींद्र जडेजा ने इस वीडियो में बताया, "मैं, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंग्टन सुंदर, एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में एकसाथ शिकार करते हैं." जडेजा का एक और बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई कि टीम इंडिया कोई घरेलू सीरीज ना हारे, इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारना निराशाजनक है. BCCI द्वारा जारी हुए वीडियो में जडेजा ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने न्यूजीलैंड के लोवर ऑर्डर को ध्वस्त किया. उन्होंने कहा कि विकेट ना मिलने से उनके अंदर निराशा के भाव आने लगते हैं, लेकिन मेहनत के बाद जब पहला विकेट मिलता है तो उसके बाद उनकी गेंदबाजी में सटीकता और आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है.

तीनों मिलकर ले चुके हैं 32 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी वॉशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 2 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, वहीं रवींद्र जडेजा अब

तक 11 विकेट ले चुके हैं. दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने भी 6 विकेट लिए हैं. भारत की यह स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी अब तक एकसाथ 32 विकेट ले चुकी है और अभी तक सीरीज समाप्त नहीं हुई है. रवींद्र जडेजा की बात करें तो वो इसी सीरीज में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. उन्होंने जहीर खान और इशांत शर्मा के 311 विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भारतीय स्पिनर्स पर क्लीन स्वीप रोकने की जिम्मेदारी, सीरीज में चटका चुके हैं 32 विकेट

Sports Desk

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. अब तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने कुल 5 विकेट झटके, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी चार विकेट लिए. इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक  वीडियो जारी किया है, जिसमें जडेजा ने दावा किया है कि वो और टीम इंडिया के दो अन्य स्पिनर एकसाथ शिकार करते हैं.

रवींद्र जडेजा ने इस वीडियो में बताया, "मैं, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंग्टन सुंदर, एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में एकसाथ शिकार करते हैं." जडेजा का एक और बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई कि टीम इंडिया कोई घरेलू सीरीज ना हारे, इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारना निराशाजनक है. BCCI द्वारा जारी हुए वीडियो में जडेजा ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने न्यूजीलैंड के लोवर ऑर्डर को ध्वस्त किया. उन्होंने कहा कि विकेट ना मिलने से उनके अंदर निराशा के भाव आने लगते हैं, लेकिन मेहनत के बाद जब पहला विकेट मिलता है तो उसके बाद उनकी गेंदबाजी में सटीकता और आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है.

तीनों मिलकर ले चुके हैं 32 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी वॉशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 2 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, वहीं रवींद्र जडेजा अब

तक 11 विकेट ले चुके हैं. दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने भी 6 विकेट लिए हैं. भारत की यह स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी अब तक एकसाथ 32 विकेट ले चुकी है और अभी तक सीरीज समाप्त नहीं हुई है. रवींद्र जडेजा की बात करें तो वो इसी सीरीज में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. उन्होंने जहीर खान और इशांत शर्मा के 311 विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-responsibility-of-preventing-clean-sweep-is-on-indian-spinners/article-2539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.