बुमराह से पंगा लेना पड़ा इस खिलाड़ी को भारी, छोड़कर भागा सोशल मीडिया अकाउंट!

Sports Desk

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर अपनी टिप्पणियों के बाद कथित तौर पर अपना एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) डीएक्टिव कर दिया है। डकेट ने कहा था कि बुमराह का सामना करने के बाद उन्हें अंदाजा हो गया है कि इस साल के अंत में इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या उम्मीद करनी चाहिए।

बेन डकेट ने कही थी ये बात

डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में डकेट ने बुमराह की क्षमताओं को स्वीकार किया और मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका सामना कर चुका हूं। मैं उनके कौशल से वाकिफ हूं, इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर मैं उनके शुरुआती स्पैल को पार कर गया, तो रन बनाना संभव होगा।”

डकेट ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह बुमराह के खिलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उन लोगों को लेख ध्यान से पढ़ने की सलाह दी, जो उनकी आलोचना कर रहे थे। उनके जवाबों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया।

‘विदेशों में इतनी मजबूत नहीं है टीम इंडिया’

पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट किया था। बुमराह ने 19 विकेट लेकर भारत की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

डकेट ने यह भी माना कि भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराना बेहद मुश्किल है, लेकिन विदेशी दौरों पर उसकी टीम उतनी मजबूत नहीं होती। उन्होंने कहा, “घर पर खेलने वाली भारतीय टीम और विदेशी मैदानों पर खेलने वाली भारतीय टीम में बड़ा अंतर है। मुझे लगता है कि हमें इस टीम को हराना चाहिए।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुमराह से पंगा लेना पड़ा इस खिलाड़ी को भारी, छोड़कर भागा सोशल मीडिया अकाउंट!

Sports Desk

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर अपनी टिप्पणियों के बाद कथित तौर पर अपना एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) डीएक्टिव कर दिया है। डकेट ने कहा था कि बुमराह का सामना करने के बाद उन्हें अंदाजा हो गया है कि इस साल के अंत में इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या उम्मीद करनी चाहिए।

बेन डकेट ने कही थी ये बात

डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में डकेट ने बुमराह की क्षमताओं को स्वीकार किया और मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका सामना कर चुका हूं। मैं उनके कौशल से वाकिफ हूं, इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर मैं उनके शुरुआती स्पैल को पार कर गया, तो रन बनाना संभव होगा।”

डकेट ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह बुमराह के खिलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उन लोगों को लेख ध्यान से पढ़ने की सलाह दी, जो उनकी आलोचना कर रहे थे। उनके जवाबों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया।

‘विदेशों में इतनी मजबूत नहीं है टीम इंडिया’

पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट किया था। बुमराह ने 19 विकेट लेकर भारत की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

डकेट ने यह भी माना कि भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराना बेहद मुश्किल है, लेकिन विदेशी दौरों पर उसकी टीम उतनी मजबूत नहीं होती। उन्होंने कहा, “घर पर खेलने वाली भारतीय टीम और विदेशी मैदानों पर खेलने वाली भारतीय टीम में बड़ा अंतर है। मुझे लगता है कि हमें इस टीम को हराना चाहिए।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-second-part-of-the-budget-session-in-parliament-is/article-14841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.