IPL में राजस्थान-गुजरात मुकाबला आज, जीतने वाली टीम टॉप-4 में बनाएगी पकड़ मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में बड़ा मुकाबला। दोनों टीमों के 12-12 अंक, प्लेऑफ की रेस रोमांचक।

RR vs GT: IPL 2026 में शनिवार शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में काफी अहम माना जा रहा है। राजस्थान और गुजरात दोनों के 10 मैचों में 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से राजस्थान फिलहाल चौथे और गुजरात पांचवें नंबर पर है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के पास राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और जयपुर में क्रिकेट फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

गुजरात टाइटंस इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम लगातार तीन मैच जीतकर जयपुर पहुंची है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन लगातार रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने पिछले कुछ मैचों में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उससे विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव साफ दिखा है। वहीं जोस बटलर की फॉर्म में वापसी ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को और मजबूत कर दिया है। हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का कारण बना हुआ है। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात की बल्लेबाजी अचानक बिखर गई थी। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ टीम उसी गलती से बचना चाहेगी। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी लगातार असर छोड़ रही है। शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना गुजरात की बड़ी ताकत बन गया है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी मानी जा रही है। टीम लगातार दो मैचों में 220 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद मुकाबला नहीं बचा सकी। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग ने 90 रन की तेज पारी खेली थी, लेकिन गेंदबाज बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाए। जयपुर के मैदान पर पिछले कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है और बड़े स्कोर आसानी से चेज हुए हैं। ऐसे में टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है। माना जा रहा है कि जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी चुन सकती है। राजस्थान के लिए अच्छी बात यह है कि यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी लगातार रन बना रहे हैं। वैभव इस सीजन में टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि ध्रुव जुरेल की धीमी बल्लेबाजी टीम की रन गति पर असर डाल रही है। पिछले कुछ मैचों में उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है।

जयपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं बताया गया है। मैच के दौरान तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद देती है, लेकिन बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। ऐसे में फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 3 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान ने अहमदाबाद में गुजरात को 6 रन से हराया था। ऐसे में गुजरात के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का भी मौका रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

IPL में राजस्थान-गुजरात मुकाबला आज, जीतने वाली टीम टॉप-4 में बनाएगी पकड़ मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क

RR vs GT: IPL 2026 में शनिवार शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में काफी अहम माना जा रहा है। राजस्थान और गुजरात दोनों के 10 मैचों में 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से राजस्थान फिलहाल चौथे और गुजरात पांचवें नंबर पर है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के पास राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और जयपुर में क्रिकेट फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

गुजरात टाइटंस इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम लगातार तीन मैच जीतकर जयपुर पहुंची है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन लगातार रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने पिछले कुछ मैचों में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उससे विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव साफ दिखा है। वहीं जोस बटलर की फॉर्म में वापसी ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को और मजबूत कर दिया है। हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का कारण बना हुआ है। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात की बल्लेबाजी अचानक बिखर गई थी। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ टीम उसी गलती से बचना चाहेगी। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी लगातार असर छोड़ रही है। शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना गुजरात की बड़ी ताकत बन गया है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी मानी जा रही है। टीम लगातार दो मैचों में 220 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद मुकाबला नहीं बचा सकी। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग ने 90 रन की तेज पारी खेली थी, लेकिन गेंदबाज बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाए। जयपुर के मैदान पर पिछले कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है और बड़े स्कोर आसानी से चेज हुए हैं। ऐसे में टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है। माना जा रहा है कि जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी चुन सकती है। राजस्थान के लिए अच्छी बात यह है कि यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी लगातार रन बना रहे हैं। वैभव इस सीजन में टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि ध्रुव जुरेल की धीमी बल्लेबाजी टीम की रन गति पर असर डाल रही है। पिछले कुछ मैचों में उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है।

जयपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं बताया गया है। मैच के दौरान तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद देती है, लेकिन बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। ऐसे में फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 3 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान ने अहमदाबाद में गुजरात को 6 रन से हराया था। ऐसे में गुजरात के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का भी मौका रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-team-that-wins-todays-rajasthan-gujarat-match-in-ipl-will/article-52993

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.