अंतिम 5 ओवर का रोमांच, चेपॉक में हारते-हारते बची टीम इंडिया; तिलक वर्मा ने अकेले पलट दी बाजी

Sports Desk

एक समय भारत ने सिर्फ 78 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन फिर...

चेन्नई के एमए चिदंबरम में शनिवार रात भारत और इंग्लैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला हुआ. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा, लेकिन तिलक वर्मा अंत तक डटे रहे और अकेले दम पर बाजी पलट दी. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे. 

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने एक समय सिर्फ 78 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे. तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे. यहां से ऐसा लग रहा था कि अंग्रेज अब पूरी तरह से हावी हो जाएंगे, लेकिन तिलक को ऐसा मंजूर नहीं था. 

तिलक वर्मा 55 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सूझबूझ से खेला और चार गेंद बाकी रहते भारत को आठ विकेट पर 166 रन तक पहुंचाया. हालांकि, दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन तिलक ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. 

पढ़ें अंतिम पांच ओवर का पूरा रोमांच 

आखिरी 30 गेंद में भारत को जीत के लिए 40 रन बनाने थे और 7 विकेट गिर चुके थे. यहां से इंग्लैंड को जीत दिखने लगी थी, लेकिन तभी 16वें ओवर में तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर पर 19 रन बटोरे. उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया. अब मैच पूरी तरह से भारत की तरफ आ गया. आखिरी 24 गेंद में सिर्फ 21 रन बचे. 

17वें ओवर में आदिल रशीद ने सिर्फ एक रन दिया और मैच वापस पलट गया. इस ओवर में एक रन के साथ एक विकेट भी आया. अर्शदीप सिंह पवेलियन लौट गए. अब 18 गेंद में 20 रन बनाने थे और तिलक के साथ थे रवि बिश्नोई. 

18वें ओवर में अहम मौके पर रवि बिश्नोई ने ब्रायडन कार्से पर चौका जड़ दिया. हालांकि, इस ओवर में सात रन ही आए. भारत के 8 विकेट गिर चुके थे. अब अंतिम 12 गेंद में 13 रन बनाने थे. 

19वां ओवर जोस बटलर ने लियाम लिविंगस्टोन को सौंप दिया. तिलक और बिश्नोई ने समझबूझ के साथ इस ओवर में सात रन बनाए और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. अब आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 6 रन बनाने थे. 

20वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने डबल लिया और फिर चौका लगाकर चार गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी. तिलक 72 और बिश्नोई 9 रनों पर नाबाद लौटे. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अंतिम 5 ओवर का रोमांच, चेपॉक में हारते-हारते बची टीम इंडिया; तिलक वर्मा ने अकेले पलट दी बाजी

Sports Desk

चेन्नई के एमए चिदंबरम में शनिवार रात भारत और इंग्लैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला हुआ. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा, लेकिन तिलक वर्मा अंत तक डटे रहे और अकेले दम पर बाजी पलट दी. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे. 

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने एक समय सिर्फ 78 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे. तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे. यहां से ऐसा लग रहा था कि अंग्रेज अब पूरी तरह से हावी हो जाएंगे, लेकिन तिलक को ऐसा मंजूर नहीं था. 

तिलक वर्मा 55 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सूझबूझ से खेला और चार गेंद बाकी रहते भारत को आठ विकेट पर 166 रन तक पहुंचाया. हालांकि, दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन तिलक ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. 

पढ़ें अंतिम पांच ओवर का पूरा रोमांच 

आखिरी 30 गेंद में भारत को जीत के लिए 40 रन बनाने थे और 7 विकेट गिर चुके थे. यहां से इंग्लैंड को जीत दिखने लगी थी, लेकिन तभी 16वें ओवर में तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर पर 19 रन बटोरे. उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया. अब मैच पूरी तरह से भारत की तरफ आ गया. आखिरी 24 गेंद में सिर्फ 21 रन बचे. 

17वें ओवर में आदिल रशीद ने सिर्फ एक रन दिया और मैच वापस पलट गया. इस ओवर में एक रन के साथ एक विकेट भी आया. अर्शदीप सिंह पवेलियन लौट गए. अब 18 गेंद में 20 रन बनाने थे और तिलक के साथ थे रवि बिश्नोई. 

18वें ओवर में अहम मौके पर रवि बिश्नोई ने ब्रायडन कार्से पर चौका जड़ दिया. हालांकि, इस ओवर में सात रन ही आए. भारत के 8 विकेट गिर चुके थे. अब अंतिम 12 गेंद में 13 रन बनाने थे. 

19वां ओवर जोस बटलर ने लियाम लिविंगस्टोन को सौंप दिया. तिलक और बिश्नोई ने समझबूझ के साथ इस ओवर में सात रन बनाए और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. अब आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 6 रन बनाने थे. 

20वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने डबल लिया और फिर चौका लगाकर चार गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी. तिलक 72 और बिश्नोई 9 रनों पर नाबाद लौटे. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-thrill-of-the-last-5-overs-team-india-narrowly/article-8542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.