- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारतीय विमेंस टीम की एतिहासिक जीत पर उमड़ा जश्न: तेंदुलकर बोले- शानदार, विराट ने कहा- हिम्मत और जुनू...
भारतीय विमेंस टीम की एतिहासिक जीत पर उमड़ा जश्न: तेंदुलकर बोले- शानदार, विराट ने कहा- हिम्मत और जुनून की मिसाल
Sports
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।
इस यादगार जीत के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत और देशभर से बधाइयों की बौछार होने लगी। दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर इंडस्ट्री लीडर्स तक, हर किसी ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि को “नए युग की शुरुआत” बताया।
तेंदुलकर बोले — "तिरंगे को यूं ही ऊंचा लहराते रहो"
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट करते हुए लिखा —
“शानदार जीत! जेमिमा और हरमन ने टीम को आगे बढ़कर लीड किया, जबकि श्री चरणी और दीप्ति ने गेंद से मैच में जान डाल दी। तिरंगे को हमेशा ऊंचा लहराते रहो।”
सचिन के इस पोस्ट को लाखों लोगों ने शेयर करते हुए भारतीय महिला टीम की तारीफ की।
विराट कोहली ने कहा — “हिम्मत, विश्वास और जुनून का खेल”
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने लिखा —
“ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ यह जीत हिम्मत, विश्वास और जुनून की मिसाल है। जेमिमा ने बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बढ़िया टीम इंडिया!”
गौतम गंभीर बोले — “अभी खत्म नहीं हुआ!”
मेंस टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी इस जीत पर लिखा —
“जब तक यह खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह खत्म नहीं होता। आप सबने कमाल का खेल दिखाया। एक और कदम बाकी है।”
रोहित शर्मा ने दी बधाई
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जेमिमा रॉड्रिग्ज और अमनजोत कौर के सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा —
“शाबाश टीम इंडिया! आपने पूरे देश का दिल जीत लिया।”
मिताली राज हुईं भावुक
महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भावुक पोस्ट में लिखा —
“ऐसी रातें बताती हैं कि हम यह खेल क्यों खेलते हैं। विश्वास, जज्बा और जीत की भूख — तीनों चीजें आज भारतीय टीम ने दिखा दीं। शानदार टीम परफॉर्मेंस!”
सौरव गांगुली बोले — “लड़कियों का कमाल का काम”
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा —
“लड़कियों ने पिछले पांच सालों में खुद को जिस तरह निखारा है, वह अद्भुत है। एक और जीत बाकी है, बस शानदार।”
एबी डिविलियर्स और आनंद महिंद्रा ने भी सराहा
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने लिखा कि फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना देखना गर्व की बात होगी।
वहीं इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा —
“यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बदलाव का प्रतीक है। आज का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्ण युग की शुरुआत है।”
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए