भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, अब तक ऐसे हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड

Sports Desk

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

भारतीय क्रिकेट टीम अब नई सीरीज के लिए तैयार हो रही है। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में चारोखाने चित्त करने के बाद अब भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इसका पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाता है। इस बीच सीरीज के शुरू होने से पहले आपको ये जरूर जानना चाहिए कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कितने टेस्ट हुए हैं और साथ ही दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में कैसा है। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट में हेड टू हेड 

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल 62 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 मैच भारत ने अपने नाम किए हैं और 16 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। कुल 27 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। यानी पलड़ा कहीं ना कहीं टीम इंडिया की ओर झुका हुआ है। साथ ही सीरीज भारत में खेली जाएगी, इसलिए भारतीय टीम को फायदा हो सकता है। लेकिन ये भूलना नहीं चाहिए कि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और उसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। 

पिछली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की थी 

इससे पहले जब साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब कानपुर टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, वहीं इसके बाद वानखेड़े में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने 372 रनों से अपने नाम किया था। इस बार भारत को बस जीत चाहिए, ड्रॉ से काम नहीं चलेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल एक बार फिर से खेलने के लिए भारत को सीरीज के तीनों मैच जीतने होंगे। ड्रॉ और हार खेल खराब कर सकते हैं। इसे भी ध्यान रखना होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अहम है सीरीज 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया इस वक्त सबसे बड़ी दावेदार है, लेकिन अभी उसकी सीट पक्की नहीं हुई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भले ही पीछे है, लेकिन वो टीम अभी बाहर भी नहीं हुई है। इस वक्त डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भारत 74.240 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं न्यूजीलैंड की बात की जाए तो ये टीम उसका पीसीटी 37.500 का है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त छठे नंबर पर है। लेकिन एक ही जीत मिलते ही टीम और भी आगे आ सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। 

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया:  रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप।rohi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, अब तक ऐसे हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम अब नई सीरीज के लिए तैयार हो रही है। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में चारोखाने चित्त करने के बाद अब भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इसका पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाता है। इस बीच सीरीज के शुरू होने से पहले आपको ये जरूर जानना चाहिए कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कितने टेस्ट हुए हैं और साथ ही दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में कैसा है। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट में हेड टू हेड 

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल 62 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 मैच भारत ने अपने नाम किए हैं और 16 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। कुल 27 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। यानी पलड़ा कहीं ना कहीं टीम इंडिया की ओर झुका हुआ है। साथ ही सीरीज भारत में खेली जाएगी, इसलिए भारतीय टीम को फायदा हो सकता है। लेकिन ये भूलना नहीं चाहिए कि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और उसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। 

पिछली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की थी 

इससे पहले जब साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब कानपुर टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, वहीं इसके बाद वानखेड़े में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने 372 रनों से अपने नाम किया था। इस बार भारत को बस जीत चाहिए, ड्रॉ से काम नहीं चलेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल एक बार फिर से खेलने के लिए भारत को सीरीज के तीनों मैच जीतने होंगे। ड्रॉ और हार खेल खराब कर सकते हैं। इसे भी ध्यान रखना होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अहम है सीरीज 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया इस वक्त सबसे बड़ी दावेदार है, लेकिन अभी उसकी सीट पक्की नहीं हुई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भले ही पीछे है, लेकिन वो टीम अभी बाहर भी नहीं हुई है। इस वक्त डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भारत 74.240 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं न्यूजीलैंड की बात की जाए तो ये टीम उसका पीसीटी 37.500 का है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त छठे नंबर पर है। लेकिन एक ही जीत मिलते ही टीम और भी आगे आ सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। 

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया:  रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप।rohi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/there-will-be-a-tough-competition-between-india-and-new/article-1257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.