न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव, पहली बार खेलेंगे ये दो खिलाड़ी!

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. बता दें, भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें, ये दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं. अब दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में टॉप पर खत्म करने की जंग है. हालांकि भारतीय टीम आने वाले बड़े मुकाबलों के देखते हुए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. ऐसे में टीम में 2 खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है.

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो बदलाव

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ इस मुकाबले में मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हल्की परेशानी हुई थी. अगर ऐसा होगा है तो अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस सेशन में अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया था और 13 ओवर फेंके थे. दूसरी ओर शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके. ऐसे में माना जा रहा है कि शमी की जगह अर्शदीप खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

ऋषभ पंत की भी हो सकती है एंट्री

दूसरी ओर रोहित शर्मा को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. ऐसे में मैनेजमेंट रोहित को भी आराम देने का फैसला कर सकता है. अगर, रोहित को आराम दिया जाता है तो ऋषभ पंत की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. बता दें, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. अगर इन खिलाड़ियों को मौका मिलता है तो ये चैंपियंस ट्रॉफी में इनका डेब्यू मैच होगा.

अगर, रोहित शर्मा मुकाबले से बाहर रहते हैं तो खिलाड़ियों की पोजीशन में भी बदलाव देखने को मिलेगा. शुभमन गिल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल केएल राहुल लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास ओपनिंग का भी काफी अनुभव है. दूसरी ओर ऋषभ पंत लोअर ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव, पहली बार खेलेंगे ये दो खिलाड़ी!

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें, ये दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं. अब दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में टॉप पर खत्म करने की जंग है. हालांकि भारतीय टीम आने वाले बड़े मुकाबलों के देखते हुए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. ऐसे में टीम में 2 खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है.

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो बदलाव

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ इस मुकाबले में मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हल्की परेशानी हुई थी. अगर ऐसा होगा है तो अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस सेशन में अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया था और 13 ओवर फेंके थे. दूसरी ओर शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके. ऐसे में माना जा रहा है कि शमी की जगह अर्शदीप खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

ऋषभ पंत की भी हो सकती है एंट्री

दूसरी ओर रोहित शर्मा को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. ऐसे में मैनेजमेंट रोहित को भी आराम देने का फैसला कर सकता है. अगर, रोहित को आराम दिया जाता है तो ऋषभ पंत की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. बता दें, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. अगर इन खिलाड़ियों को मौका मिलता है तो ये चैंपियंस ट्रॉफी में इनका डेब्यू मैच होगा.

अगर, रोहित शर्मा मुकाबले से बाहर रहते हैं तो खिलाड़ियों की पोजीशन में भी बदलाव देखने को मिलेगा. शुभमन गिल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल केएल राहुल लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास ओपनिंग का भी काफी अनुभव है. दूसरी ओर ऋषभ पंत लोअर ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/these-two-players-will-play-a-big-change-in-indias/article-12311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.