भारत के इस खिलाड़ी ने लगाई शतकों की Hat-Trick, IPL में नहीं मिला था खरीदार, 3 साल से टीम इंडिया से भी बाहर

Sports Desk

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने शतकों की हैट्रिक लगा दी है. ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए एक बड़ा मैच विनर साबित हो रहा है. लेकिन इस बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस स्टार पर किसी ने भी दांव नहीं खेला था.

विजय हजारे ट्रॉफी में भारत के एक खिलाड़ी का बल्ला जमकर चल रहा है. ये खिलाड़ी पिछले 3 सालों से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहा है. वहीं, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान भी किसी भी टीम इस खिलाड़ी पर दांव नहीं खेला था. लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस खिलाड़ी ने अब तीन मैचों में लगातार 3 शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

भारत के खिलाड़ी ने लगाई शतकों की Hat-Trick

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल का बल्ला आग उगल रहा है. टूर्नामेंट के ग्रुप सी के राउंड फाइव मुकाबले में मयंक अग्रवाल ने एक रिकॉर्डतोड़ पारी खेल. हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 104 गेंदों पर 124 रन बनाए. इस दौरान मयंक ने 15 चौके और दो छक्के जड़े. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 111 का रहा. इस मुकाबले में मयंक ने शुरुआत में कुछ संभलकर बल्लेबाजी की और फिर तेज गति से रन बनाए. उनकी इस पारी के चलते कर्नाटक की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाने में कामयाब रही.

खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल का ये लगातार तीसरा शतक था. इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ भी शतकीय पारियां खेली थीं. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. वहीं, पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 127 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में भी 47 रनों की पारी खेली थी. यानी वह अपनी टीम के लिए एक बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं.

IPL मेगा ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार

मयंक अग्रवाल इस साल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. वहीं, पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का ही मौका मिला था. इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज करने का फैसला किया. वह इस बार ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ उतरे थे. लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं खेला था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भारत के इस खिलाड़ी ने लगाई शतकों की Hat-Trick, IPL में नहीं मिला था खरीदार, 3 साल से टीम इंडिया से भी बाहर

Sports Desk

विजय हजारे ट्रॉफी में भारत के एक खिलाड़ी का बल्ला जमकर चल रहा है. ये खिलाड़ी पिछले 3 सालों से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहा है. वहीं, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान भी किसी भी टीम इस खिलाड़ी पर दांव नहीं खेला था. लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस खिलाड़ी ने अब तीन मैचों में लगातार 3 शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

भारत के खिलाड़ी ने लगाई शतकों की Hat-Trick

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल का बल्ला आग उगल रहा है. टूर्नामेंट के ग्रुप सी के राउंड फाइव मुकाबले में मयंक अग्रवाल ने एक रिकॉर्डतोड़ पारी खेल. हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 104 गेंदों पर 124 रन बनाए. इस दौरान मयंक ने 15 चौके और दो छक्के जड़े. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 111 का रहा. इस मुकाबले में मयंक ने शुरुआत में कुछ संभलकर बल्लेबाजी की और फिर तेज गति से रन बनाए. उनकी इस पारी के चलते कर्नाटक की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाने में कामयाब रही.

खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल का ये लगातार तीसरा शतक था. इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ भी शतकीय पारियां खेली थीं. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. वहीं, पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 127 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में भी 47 रनों की पारी खेली थी. यानी वह अपनी टीम के लिए एक बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं.

IPL मेगा ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार

मयंक अग्रवाल इस साल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. वहीं, पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का ही मौका मिला था. इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज करने का फैसला किया. वह इस बार ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ उतरे थे. लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं खेला था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-indian-player-scored-a-hat-trick-of-centuries-did-not/article-6704

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.