ये पूरी तरह से गलत है...कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं, मामले पर आया BCCI का बयान

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को दोनों के बीच मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है. यह सब बकवास है.

भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद निराशाजनक रहा. सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रन नहीं बने और उन्होंने खुद को आखिरी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया. इसके बाद कोच गौतम गंभीर से उनके अनबन की खबर सामने आई. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कोच गंभीर और कप्तान रोहित के बीच मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बकवास बताया.

राजीव शुक्ला ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के साथ खड़े नजर आए. भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा है. रोहित ने सीरीज के दौरान महज 31 रन बनाए जिस वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई और टेस्ट से संन्यास की खबरें भी सामने आने लगी. रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि गंभीर और उनके बीच मतभेद हैं. विराट कोहली सहित टीम के बाकी सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर भी मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं.

राजीव शुक्ला ने हार के बाद टीम की आलोचना पर सवालों के जवाब में कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है. चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है. यह सब बकवास है, जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है.”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को या तो अच्छा प्रदर्शन करने या बाहर होने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया था. राजीव शुक्ला ने कहा, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है. वह कप्तान है. फॉर्म में होना या न होना खेल का हिस्सा है. जब उन्होंने (रोहित) देखा कि वह फॉर्म में नहीं है, तो उन्होंने खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर कर लिया.”
शुक्ला ने यह भी कहा कि टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए हाल ही में हुई समीक्षा बैठक पूरी हो गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगे की राह और अच्छा करने के तरीके पर चर्चा की.’’

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ये पूरी तरह से गलत है...कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं, मामले पर आया BCCI का बयान

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद निराशाजनक रहा. सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रन नहीं बने और उन्होंने खुद को आखिरी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया. इसके बाद कोच गौतम गंभीर से उनके अनबन की खबर सामने आई. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कोच गंभीर और कप्तान रोहित के बीच मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बकवास बताया.

राजीव शुक्ला ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के साथ खड़े नजर आए. भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा है. रोहित ने सीरीज के दौरान महज 31 रन बनाए जिस वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई और टेस्ट से संन्यास की खबरें भी सामने आने लगी. रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि गंभीर और उनके बीच मतभेद हैं. विराट कोहली सहित टीम के बाकी सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर भी मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं.

राजीव शुक्ला ने हार के बाद टीम की आलोचना पर सवालों के जवाब में कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है. चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है. यह सब बकवास है, जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है.”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को या तो अच्छा प्रदर्शन करने या बाहर होने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया था. राजीव शुक्ला ने कहा, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है. वह कप्तान है. फॉर्म में होना या न होना खेल का हिस्सा है. जब उन्होंने (रोहित) देखा कि वह फॉर्म में नहीं है, तो उन्होंने खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर कर लिया.”
शुक्ला ने यह भी कहा कि टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए हाल ही में हुई समीक्षा बैठक पूरी हो गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगे की राह और अच्छा करने के तरीके पर चर्चा की.’’

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-is-completely-wrong-all-is-not-well-between-coach/article-7649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.