न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने करियर से ज्यादा रन, पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे में बनाए, 1 रन से बचा ये कमाल

Sports Desk

1 रन और बन जाते तो कमाल हो जाता. जी हां, यही है न्यूजीलैंड के उस बल्लेबाज की इनिंग की खासियत, जिसने हैमिल्टन वऩडे में पाकिस्तान के खिलाफ रन तो इतने बनाए, जितने अपने पूरे वनडे करियर में नहीं बनाए थे. मगर 1 रन और बना लेता तो कमाल ही कर देता.

हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 293 रन का लक्ष्य दिया. पहले खेलते हुए उसने 50 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए. न्यूजीलैंड की बैटिंग की हालत नेपियर की तरह हैमिल्टन में भी खराब रही. 100 रन पर पहले 3 विकेट गिरने के बाद अगले 3 विकेट उसके सिर्फ 32 रन पर गिर गए थे. लेकिन, जैसे नेपियर में मार्क चैपमैन टीम के मसीहा बन गए थे. ठीक वैसे ही हैमिल्टन में वही रोल 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे ने निभाया है. उस रोल को निभाते हुए मिचेल हे ने पाकिस्तान के खिलाफ हैमिल्टन वनडे में इतने रन ठोक दिए कि जितने कुल मिलाकर उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में भी उससे पहले नहीं बनाए थे.

1 रन से बचा शतक का कमाल

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल हे ने 78 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए. मतलब, सिर्फ 1 रन से उनका शतक रह गया. अगर वो 1 रन भी बना लेते तो अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ सकते थे. खैर, शतक पूरा नहीं होने के बावजूद ये इनिंग उनके लिए कई मायनों में खास है.

करियर से ज्यादा रन, पाकिस्तान के खिलाफ 1 वनडे में बनाए

पाकिस्तान के खिलाफ मिचेल हे के बल्ले से निकले 99 रन उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी इनिंग, सबसे बड़ा स्कोर है. ये रन इतने हैं जितने इससे पहले अपने वनडे करियर में खेले पिछले 5 मैचों में कुल मिलाकर भी मिचेल हे नहीं बना सके थे. उन्होंने करियर के पिछले 5 वनडे में कुल मिलाकर 59 रन ही बनाए थे, जिसमे 4 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन, अपने करियर में छठे वनडे में जो कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला, उसमें मिचेल हे 99 रन पर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

ना पहले इतने छक्के मारे थे, ना रन, ना खेली थी इतनी गेंद

मतलब जितने छक्के-चौके और रन मिचेल हे ने अपने वनडे करियर के पहले 5 मैचों में नहीं जड़े थे, उतने उन्होंने सिर्फ एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ लगा दिए. इतना ही नहीं उन्होंने पहले एक इनिंग में 78 गेंदों का कभी सामना भी नहीं किया था. एक पारी में खेली गेंदों की ये संख्या भी उनके करियर के पहले 5 वनडे पर भारी है, जहां कुल मिलाकर उन्होंने 73 गेंदें ही खेली थीं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने करियर से ज्यादा रन, पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे में बनाए, 1 रन से बचा ये कमाल

Sports Desk

हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 293 रन का लक्ष्य दिया. पहले खेलते हुए उसने 50 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए. न्यूजीलैंड की बैटिंग की हालत नेपियर की तरह हैमिल्टन में भी खराब रही. 100 रन पर पहले 3 विकेट गिरने के बाद अगले 3 विकेट उसके सिर्फ 32 रन पर गिर गए थे. लेकिन, जैसे नेपियर में मार्क चैपमैन टीम के मसीहा बन गए थे. ठीक वैसे ही हैमिल्टन में वही रोल 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे ने निभाया है. उस रोल को निभाते हुए मिचेल हे ने पाकिस्तान के खिलाफ हैमिल्टन वनडे में इतने रन ठोक दिए कि जितने कुल मिलाकर उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में भी उससे पहले नहीं बनाए थे.

1 रन से बचा शतक का कमाल

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल हे ने 78 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए. मतलब, सिर्फ 1 रन से उनका शतक रह गया. अगर वो 1 रन भी बना लेते तो अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ सकते थे. खैर, शतक पूरा नहीं होने के बावजूद ये इनिंग उनके लिए कई मायनों में खास है.

करियर से ज्यादा रन, पाकिस्तान के खिलाफ 1 वनडे में बनाए

पाकिस्तान के खिलाफ मिचेल हे के बल्ले से निकले 99 रन उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी इनिंग, सबसे बड़ा स्कोर है. ये रन इतने हैं जितने इससे पहले अपने वनडे करियर में खेले पिछले 5 मैचों में कुल मिलाकर भी मिचेल हे नहीं बना सके थे. उन्होंने करियर के पिछले 5 वनडे में कुल मिलाकर 59 रन ही बनाए थे, जिसमे 4 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन, अपने करियर में छठे वनडे में जो कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला, उसमें मिचेल हे 99 रन पर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

ना पहले इतने छक्के मारे थे, ना रन, ना खेली थी इतनी गेंद

मतलब जितने छक्के-चौके और रन मिचेल हे ने अपने वनडे करियर के पहले 5 मैचों में नहीं जड़े थे, उतने उन्होंने सिर्फ एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ लगा दिए. इतना ही नहीं उन्होंने पहले एक इनिंग में 78 गेंदों का कभी सामना भी नहीं किया था. एक पारी में खेली गेंदों की ये संख्या भी उनके करियर के पहले 5 वनडे पर भारी है, जहां कुल मिलाकर उन्होंने 73 गेंदें ही खेली थीं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-new-zealand-batsman-scored-more-than-a-career-saved/article-16339

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.