भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, प्रैक्टिस से रहे गायब, इस खिलाड़ी ने बताई बड़ी वजह

Sports Desk

भारत के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने प्रैक्टिस तो की. मगर उनके प्रैक्टिस सेशन से बाबर आजम गायब रहे. सवाल है क्यों? बाबर के प्रैक्टिस करने ना उतरने के फैसले ने अब भारत के खिलाफ उनके खेलने पर सस्पेंस खड़ा कर दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जो दिखा, वो पाकिस्तानी टीम के नजरिए से सही नहीं लगा. महामुकाबले से एक दिन पहले यानी टीम के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में बाबर आजम नजर नहीं आए, पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज के इस तरह प्रैक्टिस सेशन से गायब रहने ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले में उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या बाबर आजम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने वाले? बाबर आजम को हुआ क्या है, जिसके चलते उन्हें इतने अहम मैच से ठीक पहले प्रैक्टिस नहीं की? इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

भारत से करो या मरो का मैच, बाबर ने प्रैक्टिस नहीं की

पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला काफी अहम है. इस मुकाबले की अहमियत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबान देश पाकिस्तान के लिए इतनी है कि इसे उसे हर हाल में जीतना ही जीतना है. अब मुकाबला अगर करो या मरो का हो और उससे पहले बाबर आजम प्रैक्टिस ना करें तो सवाल तो खड़े होंगे ही. भारत के खिलाफ मैच में उनके उपलब्ध नहीं होने के लग रहे कयासों के बीच मोहम्मद आमिर ने जो कहा है वो गौर करने लायक है.

बाबर आजम के ब्रेक की वजह आमिर की बताई बात तो नहीं

पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक बाबर आजम ने प्रैक्टिस नहीं करके अच्छा किया है. उन्होंने ऐसा कर खुद को मेंटली ब्रेक देने का मन बनाया हो, जो कि अच्छी बात है. कभी-कभी मुकाबले को लेकर ज्यादा सोचना हानिकारक होता है. ऐसे में शरीर को रेस्ट देना चाहिए. मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम के प्रैक्टिस नहीं करने को लेकर ये बातें जियो टीवी के शो ‘हसना मना है’ में कही है.

राशिद लतीफ ने कहा- इंग्लैंड जैसा काम करना चाहते हों बाबर

जियो टीवी के शो में मोहम्मद आमिर की बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने इंग्लैंड की टीम का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने इंडिया के पूरे टूर पर प्रैक्टिस नहीं की. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले थोड़ी प्रैक्टिस की. इस तरह खुद को ब्रेक देकर उन्होंने रन तो बनाए मगर रन भी लुटाए. हो सकता है कि बाबर आजम भी कुछ वैसा ही सोच रहे हों. हो सकता है वो भी बेन डकेट की तरह स्कोर करें.

शहजाद की चुटकी- प्रैक्टिस से ही क्यों, क्रिकेट से भी ब्रेक जरूरी

शो में बैठे पाकिस्तान के एक और दिग्गज क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी कहा कि कभी-कभी प्रैक्टिस ना करके भी ब्रेक जरूरी होता है. जरूरी नहीं ब्रेक सिर्फ प्रैक्टिस से लिया जाए, क्रिकेट से भी ले लेना चाहिए. बाबर को बड़े-बड़े प्लेयर इसका मशविरा भी दे चुके हैं. अहमद शहजाद की बातों से हालांकि लगा जैसे वो बाबर के अहम मैच से पहले प्रैक्टिस से दूर रहने के फैसले पर निशाना साध रहे हों. 

विराट जहां 90 मिनट पहले नेट्स पर उतरे, वहीं बाबर प्रैक्टिस से गायब रहे

भारत-पाकिस्तान का मैच दुबई में होने वाला है. ये मैच भारत के हिसाब से अहम इसलिए है क्योंकि इसे जीतने के बाद उसका सेमीफाइनल में जाना पक्का हो जाएगा. अब उस कोशिश को अंजाम देने के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जहां 90मिनट पहले ही बल्लेबाजी करने नेट्स पर उतर आए. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ये जानते हुए कि टूर्नामेंट में टीम की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसका जीतना जरूरी है, खुद को प्रैक्टिस से दूर रखा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, प्रैक्टिस से रहे गायब, इस खिलाड़ी ने बताई बड़ी वजह

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जो दिखा, वो पाकिस्तानी टीम के नजरिए से सही नहीं लगा. महामुकाबले से एक दिन पहले यानी टीम के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में बाबर आजम नजर नहीं आए, पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज के इस तरह प्रैक्टिस सेशन से गायब रहने ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले में उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या बाबर आजम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने वाले? बाबर आजम को हुआ क्या है, जिसके चलते उन्हें इतने अहम मैच से ठीक पहले प्रैक्टिस नहीं की? इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

भारत से करो या मरो का मैच, बाबर ने प्रैक्टिस नहीं की

पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला काफी अहम है. इस मुकाबले की अहमियत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबान देश पाकिस्तान के लिए इतनी है कि इसे उसे हर हाल में जीतना ही जीतना है. अब मुकाबला अगर करो या मरो का हो और उससे पहले बाबर आजम प्रैक्टिस ना करें तो सवाल तो खड़े होंगे ही. भारत के खिलाफ मैच में उनके उपलब्ध नहीं होने के लग रहे कयासों के बीच मोहम्मद आमिर ने जो कहा है वो गौर करने लायक है.

बाबर आजम के ब्रेक की वजह आमिर की बताई बात तो नहीं

पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक बाबर आजम ने प्रैक्टिस नहीं करके अच्छा किया है. उन्होंने ऐसा कर खुद को मेंटली ब्रेक देने का मन बनाया हो, जो कि अच्छी बात है. कभी-कभी मुकाबले को लेकर ज्यादा सोचना हानिकारक होता है. ऐसे में शरीर को रेस्ट देना चाहिए. मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम के प्रैक्टिस नहीं करने को लेकर ये बातें जियो टीवी के शो ‘हसना मना है’ में कही है.

राशिद लतीफ ने कहा- इंग्लैंड जैसा काम करना चाहते हों बाबर

जियो टीवी के शो में मोहम्मद आमिर की बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने इंग्लैंड की टीम का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने इंडिया के पूरे टूर पर प्रैक्टिस नहीं की. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले थोड़ी प्रैक्टिस की. इस तरह खुद को ब्रेक देकर उन्होंने रन तो बनाए मगर रन भी लुटाए. हो सकता है कि बाबर आजम भी कुछ वैसा ही सोच रहे हों. हो सकता है वो भी बेन डकेट की तरह स्कोर करें.

शहजाद की चुटकी- प्रैक्टिस से ही क्यों, क्रिकेट से भी ब्रेक जरूरी

शो में बैठे पाकिस्तान के एक और दिग्गज क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी कहा कि कभी-कभी प्रैक्टिस ना करके भी ब्रेक जरूरी होता है. जरूरी नहीं ब्रेक सिर्फ प्रैक्टिस से लिया जाए, क्रिकेट से भी ले लेना चाहिए. बाबर को बड़े-बड़े प्लेयर इसका मशविरा भी दे चुके हैं. अहमद शहजाद की बातों से हालांकि लगा जैसे वो बाबर के अहम मैच से पहले प्रैक्टिस से दूर रहने के फैसले पर निशाना साध रहे हों. 

विराट जहां 90 मिनट पहले नेट्स पर उतरे, वहीं बाबर प्रैक्टिस से गायब रहे

भारत-पाकिस्तान का मैच दुबई में होने वाला है. ये मैच भारत के हिसाब से अहम इसलिए है क्योंकि इसे जीतने के बाद उसका सेमीफाइनल में जाना पक्का हो जाएगा. अब उस कोशिश को अंजाम देने के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जहां 90मिनट पहले ही बल्लेबाजी करने नेट्स पर उतर आए. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ये जानते हुए कि टूर्नामेंट में टीम की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसका जीतना जरूरी है, खुद को प्रैक्टिस से दूर रखा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-player-missing-from-suspense-practice-told-a-big-reason/article-11297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.