Live मैच में कप्तान से भिड़कर मैदान छोड़ना पड़ा भारी, सस्पेंड हुआ ये खिलाड़ी

Sports Desk

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान कप्तान शे होप से भिड़ गए थे और मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे. अब बोर्ड ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें दो वनडे मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार 8 नवंबर को अपने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर सख्त एक्शन लिया है. बोर्ड ने उन्हें मैदान पर खराब बर्ताव को लेकर सजा सुनाई है और 2 वनडे मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान अल्जारी जोसेफ ने लाइव मैच के दौरान फील्ड सेटिंग को लेकर कप्तान शे होप से भिड़ गए थे. होप ने उनके अनुसार फील्ड नहीं लगाई थी, जिस पर वह गुस्सा हो गए और अचानक मैदान छोड़कर बाहर चले गए. इसके चलते वेस्टइंडीज को एक ओवर के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था.

सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

अल्जारी जोसेफ ने इस घटना के बाद अपनी गलती को मानी और कप्तान शे होप से माफी मांगी. कप्तान से माफी मांगने के बाद उन्होंने सार्वजनिक माफीनामा भी जारी किया. वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने अपने माफीनामे में लिखा कि ‘मेरा जुनून मुझ पर हावी हो गया. मैंने कप्तान और टीम मैनेजमेंट से व्यक्तिगत से माफी मांग ली है. अब मैं वेस्टइंडीज के फैंस से भी तहे दिल से माफी मांगता हूं. किसी भी फैसले में थोड़ी से चूक से खेल पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है और मेरी गलती का मुझे गहरा खेद है.’

इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो एक अच्छा टीम कल्चर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस तरह के बर्ताव को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वो अल्जारी जोसेफ से इस बारे में जरूर बात करेंगे. वहीं कप्तान शे होप ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया. होप ने कहा था कि फील्ड पर कई बार इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं.

क्या था पूरा मामला?

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार 7 नवंबर को पहली पारी के दौरान अल्जारी जोसेफ चौथे ओवर मे गेंदबाजी के लिए आए थे. इस दौरान कप्तान शे होप ने नए बल्लेबाज के लिए दो स्लिप लगा दिए थे. अल्जारी जोसेफ इस फील्ड से खुश नहीं थे. उन्होंने एक स्लिप निकालकर पॉइंट पर रखने की बात कही. पूरे में ओवर में इस बात पर वो इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे. वहीं विकेट लेने के बाद एक बार बहस करते हुए भी दिखे. लेकिन कप्तान होप ने उनकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर अल्जारी मैदान छोड़कर बाहर चले गए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Live मैच में कप्तान से भिड़कर मैदान छोड़ना पड़ा भारी, सस्पेंड हुआ ये खिलाड़ी

Sports Desk

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार 8 नवंबर को अपने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर सख्त एक्शन लिया है. बोर्ड ने उन्हें मैदान पर खराब बर्ताव को लेकर सजा सुनाई है और 2 वनडे मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान अल्जारी जोसेफ ने लाइव मैच के दौरान फील्ड सेटिंग को लेकर कप्तान शे होप से भिड़ गए थे. होप ने उनके अनुसार फील्ड नहीं लगाई थी, जिस पर वह गुस्सा हो गए और अचानक मैदान छोड़कर बाहर चले गए. इसके चलते वेस्टइंडीज को एक ओवर के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था.

सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

अल्जारी जोसेफ ने इस घटना के बाद अपनी गलती को मानी और कप्तान शे होप से माफी मांगी. कप्तान से माफी मांगने के बाद उन्होंने सार्वजनिक माफीनामा भी जारी किया. वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने अपने माफीनामे में लिखा कि ‘मेरा जुनून मुझ पर हावी हो गया. मैंने कप्तान और टीम मैनेजमेंट से व्यक्तिगत से माफी मांग ली है. अब मैं वेस्टइंडीज के फैंस से भी तहे दिल से माफी मांगता हूं. किसी भी फैसले में थोड़ी से चूक से खेल पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है और मेरी गलती का मुझे गहरा खेद है.’

इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो एक अच्छा टीम कल्चर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस तरह के बर्ताव को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वो अल्जारी जोसेफ से इस बारे में जरूर बात करेंगे. वहीं कप्तान शे होप ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया. होप ने कहा था कि फील्ड पर कई बार इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं.

क्या था पूरा मामला?

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार 7 नवंबर को पहली पारी के दौरान अल्जारी जोसेफ चौथे ओवर मे गेंदबाजी के लिए आए थे. इस दौरान कप्तान शे होप ने नए बल्लेबाज के लिए दो स्लिप लगा दिए थे. अल्जारी जोसेफ इस फील्ड से खुश नहीं थे. उन्होंने एक स्लिप निकालकर पॉइंट पर रखने की बात कही. पूरे में ओवर में इस बात पर वो इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे. वहीं विकेट लेने के बाद एक बार बहस करते हुए भी दिखे. लेकिन कप्तान होप ने उनकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर अल्जारी मैदान छोड़कर बाहर चले गए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-player-was-heavily-suspended-and-had-to-leave-the/article-3072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.