ये तो गजब हो गया! एक ओवर में फेंकी गईं 13 गेंद, वाइड-नो बॉल की लगी लाइन

Sports Desk

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में एक गेंद ने 6 लीगल गेंद फेंकने के लिए उन्हें 13 गेंदें डाली. खराब लाइन और लेंथ के लिए इस गेंदबाज का बुरा हाल हुआ.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. जिम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में बाजी मारकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की. ये लो स्कोरिंग मैच रहा जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर जाकर

निकला. लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कम ही होता है. दरअसल, मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के एक गेंदबाज को अपना ओवर पूरा करने के लिए 13 गेंदें फेंकनी पड़ी, क्योंकि ये गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ खो बैठा था.

अफगानिस्तानी गेंदबाज ने 1 ओवर में फेंकी 13 गेंद

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के लिए ये मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. नवीन उल हक टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन आज उनका दिन नहीं थी. दरअसल, जिम्बाब्वे की पारी के दौरान नवीन उल हक ने 15वां ओवर फेंका, इस ओवर में 6 लीगल गेंद फेंकने के लिए उन्हें 13 गेंदें डालनी पड़ीं. नवीन उल हक ने इस दौरान 6 वाइड बॉल और 1 नो बॉल भी फेंकी, जिसके चलते उन्होंने इस ओवर में कुल 19 रन खर्च किए.

नवीन उल हक ने इस ओवर की शुरुआत वाइड के साथ थी और फिर ओवर की पहली लीगल गेंद पर 1 रन खर्च किया. इसके बाद नवीन ने दूसरी गेंद नो बॉल फेंकी, जिस पर चौका भी आया. लेकिन फ्री हिट गेंद फेंकने से पहले उन्होंने लगातार 4 वाइड बॉल डाल दीं. इसके बाद फ्री हिट पर भी चौका लगा. हालांकि ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें एक सफला मिली. इसके बाद भी वह सही लाइन और लेंथ में गेंदबाजी नहीं कर सके. उन्होंने अलगी दो गेंदों पर 2 रन दिए, लेकिन एक बार फिर वाइड बॉल डाल दी, इसके बाद ओवर की आखिरी लीगल गेंद फेंकने में वह कामियाब रहे, जिस पर 1 रन आया. ऐसे में उन्होंने 6 लीगल गेंद के लिए 13 गेंदें फेंकी.

जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन वह बोर्ड पर बड़ा टोटल नहीं लगा सके. अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. वहीं, जिम्बाब्वे के लिए भी ये रन चेज आसान नहीं रहा, उन्होंने मुकाबले की आखिरी गेंद पर 1 रन बनाकर जीत हासिल की. हालांकि, नवीन उल हक ने एक खराब ओवर के अलावा अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन उनका वो एक ओवर हार का कारण बन गया , वरना नतीजा कुछ और भी हो सकता था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

ये तो गजब हो गया! एक ओवर में फेंकी गईं 13 गेंद, वाइड-नो बॉल की लगी लाइन

Sports Desk

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. जिम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में बाजी मारकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की. ये लो स्कोरिंग मैच रहा जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर जाकर

निकला. लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कम ही होता है. दरअसल, मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के एक गेंदबाज को अपना ओवर पूरा करने के लिए 13 गेंदें फेंकनी पड़ी, क्योंकि ये गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ खो बैठा था.

अफगानिस्तानी गेंदबाज ने 1 ओवर में फेंकी 13 गेंद

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के लिए ये मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. नवीन उल हक टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन आज उनका दिन नहीं थी. दरअसल, जिम्बाब्वे की पारी के दौरान नवीन उल हक ने 15वां ओवर फेंका, इस ओवर में 6 लीगल गेंद फेंकने के लिए उन्हें 13 गेंदें डालनी पड़ीं. नवीन उल हक ने इस दौरान 6 वाइड बॉल और 1 नो बॉल भी फेंकी, जिसके चलते उन्होंने इस ओवर में कुल 19 रन खर्च किए.

नवीन उल हक ने इस ओवर की शुरुआत वाइड के साथ थी और फिर ओवर की पहली लीगल गेंद पर 1 रन खर्च किया. इसके बाद नवीन ने दूसरी गेंद नो बॉल फेंकी, जिस पर चौका भी आया. लेकिन फ्री हिट गेंद फेंकने से पहले उन्होंने लगातार 4 वाइड बॉल डाल दीं. इसके बाद फ्री हिट पर भी चौका लगा. हालांकि ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें एक सफला मिली. इसके बाद भी वह सही लाइन और लेंथ में गेंदबाजी नहीं कर सके. उन्होंने अलगी दो गेंदों पर 2 रन दिए, लेकिन एक बार फिर वाइड बॉल डाल दी, इसके बाद ओवर की आखिरी लीगल गेंद फेंकने में वह कामियाब रहे, जिस पर 1 रन आया. ऐसे में उन्होंने 6 लीगल गेंद के लिए 13 गेंदें फेंकी.

जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन वह बोर्ड पर बड़ा टोटल नहीं लगा सके. अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. वहीं, जिम्बाब्वे के लिए भी ये रन चेज आसान नहीं रहा, उन्होंने मुकाबले की आखिरी गेंद पर 1 रन बनाकर जीत हासिल की. हालांकि, नवीन उल हक ने एक खराब ओवर के अलावा अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन उनका वो एक ओवर हार का कारण बन गया , वरना नतीजा कुछ और भी हो सकता था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/this-was-amazing-13-balls-were-bowled-in-one-over/article-5262

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.