IPL 2026 में आज दिल्ली vs राजस्थान का मैच, प्लेऑफ की जंग में करो या मरो का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का अहम मुकाबला। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर।

IPL 2026 में रविवार को होने वाला दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, और ये दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा है। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां का माहौल पहले से ही गर्म है और फैंस की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है। फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में 12 अंक बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी है, और दोनों पर दबाव है।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हो चुके हैं और रिकॉर्ड लगभग बराबरी पर है। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा था, जिसे बाद में राजस्थान ने जीता था। इस सीजन में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ दूसरी बार खेलेंगे। पहले जयपुर में हुए मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की थी, जिससे राजस्थान के पास अब बदला लेने का मौका है। दोनों टीमों की रणनीतियों पर चर्चा तेज है, क्योंकि एक हार उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को कमजोर कर सकती है।

इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा मिचेल स्टार्क और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच होने वाली टक्कर को लेकर है। वैभव ने इस सीजन 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.55 है, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन IPL में कई बार वो महंगे साबित हुए हैं। अगर उन्हें शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मिलती है, तो फिर वैभव के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। वहीं, राजस्थान की बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी फॉर्म में हैं, जो दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि, राजस्थान के कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता का विषय है, क्योंकि उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 207 रन बनाए हैं। 

दिल्ली की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन विभाग मानी जा रही है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस सीजन अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तेज गेंदबाजी में भी निरंतरता की कमी दिखाई दी है, बावजूद इसके केएल राहुल 477 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर बन हुए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए सहायक रही है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण, गेंदबाजों के लिए यहां चुनौती काफी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच होगा और शाम तक भी स्थिति ठंडी होने की संभावना नहीं है। ऐसे में फिटनेस और स्टैमिना इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर, ये मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं है, बल्कि ये प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मैच हो सकता है, जहां एक छोटी सी गलती पूरे सीजन पर भारी पड़ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2026 By Rohit.P

IPL 2026 में आज दिल्ली vs राजस्थान का मैच, प्लेऑफ की जंग में करो या मरो का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 में रविवार को होने वाला दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, और ये दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा है। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां का माहौल पहले से ही गर्म है और फैंस की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है। फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में 12 अंक बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी है, और दोनों पर दबाव है।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हो चुके हैं और रिकॉर्ड लगभग बराबरी पर है। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा था, जिसे बाद में राजस्थान ने जीता था। इस सीजन में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ दूसरी बार खेलेंगे। पहले जयपुर में हुए मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की थी, जिससे राजस्थान के पास अब बदला लेने का मौका है। दोनों टीमों की रणनीतियों पर चर्चा तेज है, क्योंकि एक हार उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को कमजोर कर सकती है।

इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा मिचेल स्टार्क और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच होने वाली टक्कर को लेकर है। वैभव ने इस सीजन 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.55 है, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन IPL में कई बार वो महंगे साबित हुए हैं। अगर उन्हें शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मिलती है, तो फिर वैभव के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। वहीं, राजस्थान की बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी फॉर्म में हैं, जो दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि, राजस्थान के कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता का विषय है, क्योंकि उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 207 रन बनाए हैं। 

दिल्ली की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन विभाग मानी जा रही है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस सीजन अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तेज गेंदबाजी में भी निरंतरता की कमी दिखाई दी है, बावजूद इसके केएल राहुल 477 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर बन हुए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए सहायक रही है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण, गेंदबाजों के लिए यहां चुनौती काफी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच होगा और शाम तक भी स्थिति ठंडी होने की संभावना नहीं है। ऐसे में फिटनेस और स्टैमिना इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर, ये मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं है, बल्कि ये प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मैच हो सकता है, जहां एक छोटी सी गलती पूरे सीजन पर भारी पड़ सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/today-in-ipl-2026-delhi-vs-rajasthan-match-will-be/article-53606

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.