आज भारत-पाकिस्तान की एथलेटिक्स भिड़ंत: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में थ्रो

Sports

आज एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और पाकिस्तान के दो सितारे एक बार फिर आमने-सामने हैं। टोक्यो में आयोजित हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम अलग-अलग ग्रुप में थ्रो के लिए मैदान में उतरेंगे।

नीरज ग्रुप-A का हिस्सा हैं, जबकि अरशद ग्रुप-B में थ्रो करेंगे। दोनों का मुकाबला अलग-अलग समय पर होगा, लेकिन फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

 नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम: टॉप स्टार एथलीट्स की दमदार जर्नी

नीरज चोपड़ा इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, अरशद नदीम पेरिस ओलिंपिक के ओलंपिक चैंपियन हैं, जिन्होंने 92.97 मीटर थ्रो करके इतिहास रचा था। उस प्रतियोगिता में नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जापान नेशनल स्टेडियम में उनका थ्रो 87.58 मीटर का रिकॉर्ड बना था, जिसने उन्हें गोल्ड दिलाया था। अरशद नदीम उस इवेंट में पांचवें स्थान पर रहे थे।

 90 मीटर की दूरी का बैरियर तोड़ा

नीरज चोपड़ा ने इस साल फरवरी में पहली बार 90 मीटर का थ्रो पार किया था। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनकी कैरियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।

 सर्जरी के बाद वापसी कर रहे अरशद नदीम

अरशद नदीम ने इसी साल जुलाई में अपने दाहिने पैर की पिंडली की सर्जरी कराई थी। सर्जरी इंग्लैंड में हुई थी, जिसकी वजह से वे जुलाई में डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, मई में कोरिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 86.40 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आज की प्रतियोगिता उनके लिए वापसी का खास मौका है।

 गोल्ड के लिए कड़ी टक्कर

नीरज और अरशद के अलावा जर्मनी के जुलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशहॉर्न वाल्कॉट, और जापान के युता साकियामा भी इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जुलियन वेबर ने जुलाई में हुई डायमंड लीग में नीरज को पछाड़कर खिताब जीता था।

 फाइनल में जगह पाने का फार्मूला

फाइनल में प्रवेश के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर रखा गया है। कुल 37 एथलीट्स को दो ग्रुप्स में बांटा गया है – नीरज के ग्रुप में 19 और अरशद के ग्रुप में 18 एथलीट्स शामिल हैं। सभी को थ्रो करने के लिए 3 मौके मिलेंगे, जिसमें उनका बेस्ट थ्रो ही गिना जाएगा। कम से कम 12 एथलीट्स फाइनल में जगह पक्की करेंगे, लेकिन अगर 12 से अधिक ने क्वालिफिकेशन मार्क पार किया तो सभी फाइनल में शामिल होंगे।

आज का दिन दोनों देशों के लिए गर्व और रोमांच का रहेगा। हर कोई उत्सुकता से इस मुकाबले का इंतजार कर रहा है कि कौन सा थ्रोअर इतिहास रच पाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आज भारत-पाकिस्तान की एथलेटिक्स भिड़ंत: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में थ्रो

Sports

नीरज ग्रुप-A का हिस्सा हैं, जबकि अरशद ग्रुप-B में थ्रो करेंगे। दोनों का मुकाबला अलग-अलग समय पर होगा, लेकिन फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

 नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम: टॉप स्टार एथलीट्स की दमदार जर्नी

नीरज चोपड़ा इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, अरशद नदीम पेरिस ओलिंपिक के ओलंपिक चैंपियन हैं, जिन्होंने 92.97 मीटर थ्रो करके इतिहास रचा था। उस प्रतियोगिता में नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जापान नेशनल स्टेडियम में उनका थ्रो 87.58 मीटर का रिकॉर्ड बना था, जिसने उन्हें गोल्ड दिलाया था। अरशद नदीम उस इवेंट में पांचवें स्थान पर रहे थे।

 90 मीटर की दूरी का बैरियर तोड़ा

नीरज चोपड़ा ने इस साल फरवरी में पहली बार 90 मीटर का थ्रो पार किया था। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनकी कैरियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।

 सर्जरी के बाद वापसी कर रहे अरशद नदीम

अरशद नदीम ने इसी साल जुलाई में अपने दाहिने पैर की पिंडली की सर्जरी कराई थी। सर्जरी इंग्लैंड में हुई थी, जिसकी वजह से वे जुलाई में डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, मई में कोरिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 86.40 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आज की प्रतियोगिता उनके लिए वापसी का खास मौका है।

 गोल्ड के लिए कड़ी टक्कर

नीरज और अरशद के अलावा जर्मनी के जुलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशहॉर्न वाल्कॉट, और जापान के युता साकियामा भी इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जुलियन वेबर ने जुलाई में हुई डायमंड लीग में नीरज को पछाड़कर खिताब जीता था।

 फाइनल में जगह पाने का फार्मूला

फाइनल में प्रवेश के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर रखा गया है। कुल 37 एथलीट्स को दो ग्रुप्स में बांटा गया है – नीरज के ग्रुप में 19 और अरशद के ग्रुप में 18 एथलीट्स शामिल हैं। सभी को थ्रो करने के लिए 3 मौके मिलेंगे, जिसमें उनका बेस्ट थ्रो ही गिना जाएगा। कम से कम 12 एथलीट्स फाइनल में जगह पक्की करेंगे, लेकिन अगर 12 से अधिक ने क्वालिफिकेशन मार्क पार किया तो सभी फाइनल में शामिल होंगे।

आज का दिन दोनों देशों के लिए गर्व और रोमांच का रहेगा। हर कोई उत्सुकता से इस मुकाबले का इंतजार कर रहा है कि कौन सा थ्रोअर इतिहास रच पाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/today-india-pakistan-athletics-collision-neeraj-chopra-and-arshad-nadeem-will/article-33338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.