पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भरोसा करके इस टीम ने मुसीबत मोल ले ली! अब लेने के देने पड़ सकते हैं

Sports Desk

एक मैच, दो मैच, तीन मैच... हर मैच खेल रहा है और नाकाम हो रहा है. बावजूद इसके टीम का भरोसा पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बरकरार है. अब उस भरोसे के चलते उसे लेने के देने पड़ सकते हैं. जानिए कैसे?

पाकिस्तान ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसी बीच एक खिलाड़ी जिसे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिली, उस पर हद से ज्यादा भरोसा करना इंटरनेशनल लीग T20 की टीम को महंगा पड़ गया है. हम बात कर रहे हैं ILT20 की टीम डेजर्ट वाइपर्स की. वैसे तो ये टीम लीग की पॉइंट्स टैली में टेबल टॉपर है. मगर, फाइनल का टिकट अब भी इसकी पहुंच से दूर है. फाइनल के टिकट के लिए 5 फरवरी को पहली बड़ी लड़ाई होनी है, जिसमें डेजर्ट वाइपर्स खेलती दिखेगी. लेकिन, बड़ा सवाल ये कि क्या ये टीम अब भी अपनी टीम में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ी आजम खान पर भरोसा दिखाएगी?

8 मैचों से लगातार भरोसा तोड़ रहे आजम खान

आजम खान पर भरोसे से जुड़ा सवाल इसलिए क्योंकि फाइनल के लिए होने वाली पहली बड़ी लड़ाई यानी क्वालिफायर 1 मुकाबले से पहले खेले 8 मैचों की 7 पारियों में उन्हें सिवाए धोखे के और कुछ नहीं दिया. ILT20 के मौजूदा सीजन में खेले उन 8 मैचों में आजम खान ने बस 56 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 21 रन का रहा. सबसे बड़ी बात की आजम खान टीम के ओपनर हैं. यानी बेहतरीन आगाज दिलाने की जिम्मेदारी उन पर है, मगर उसे निभाने में वो पूरी तरह से नाकाम रहे हैं.ॉ

आजम खान की नाकामी का दिख रहा असर!

पाकिस्तान के आजम खान की डेजर्ट वाइपर्स का भरोसा तोड़ने की सबसे लेटेस्ट तस्वीर 3 फरवरी को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ उसके मुकाबले में सामने आई. इस मुकाबले में आजम खान ओपन करते हुए 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस खराब शुरुआत के बाद टीम उबर नहीं पाई. नतीजा ये हुआ कि पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 137 रन बनाए.अब दुबई कैपिटल्स के सामने 138 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 17.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

डेजर्ट वाइपर्स ने की ये गलती तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

बेशक 3 फरवरी को दुबई कैपिटल्स से मिली हार का असर डेजर्ट वाइपर्स की सेहत पर नहीं पड़ा. बेशक, ILT20 के लीग स्टेज पर नाकामियों के बाद भी डेजर्ट वाइपर्स आजम खान को मौके पर मौके देती रही. लेकिन अगर 5 फरवरी से शुरू हो रहे ILT20 के नॉकआउट मुकाबले में भी उसने ऐसा ही किया तो मुश्किल हो सकती है. उसे लेने के देने पड़ सकते हैं. मतलब ये कि लीग की टेबल टॉपर टीम फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने से वंचित रह सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भरोसा करके इस टीम ने मुसीबत मोल ले ली! अब लेने के देने पड़ सकते हैं

Sports Desk

पाकिस्तान ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसी बीच एक खिलाड़ी जिसे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिली, उस पर हद से ज्यादा भरोसा करना इंटरनेशनल लीग T20 की टीम को महंगा पड़ गया है. हम बात कर रहे हैं ILT20 की टीम डेजर्ट वाइपर्स की. वैसे तो ये टीम लीग की पॉइंट्स टैली में टेबल टॉपर है. मगर, फाइनल का टिकट अब भी इसकी पहुंच से दूर है. फाइनल के टिकट के लिए 5 फरवरी को पहली बड़ी लड़ाई होनी है, जिसमें डेजर्ट वाइपर्स खेलती दिखेगी. लेकिन, बड़ा सवाल ये कि क्या ये टीम अब भी अपनी टीम में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ी आजम खान पर भरोसा दिखाएगी?

8 मैचों से लगातार भरोसा तोड़ रहे आजम खान

आजम खान पर भरोसे से जुड़ा सवाल इसलिए क्योंकि फाइनल के लिए होने वाली पहली बड़ी लड़ाई यानी क्वालिफायर 1 मुकाबले से पहले खेले 8 मैचों की 7 पारियों में उन्हें सिवाए धोखे के और कुछ नहीं दिया. ILT20 के मौजूदा सीजन में खेले उन 8 मैचों में आजम खान ने बस 56 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 21 रन का रहा. सबसे बड़ी बात की आजम खान टीम के ओपनर हैं. यानी बेहतरीन आगाज दिलाने की जिम्मेदारी उन पर है, मगर उसे निभाने में वो पूरी तरह से नाकाम रहे हैं.ॉ

आजम खान की नाकामी का दिख रहा असर!

पाकिस्तान के आजम खान की डेजर्ट वाइपर्स का भरोसा तोड़ने की सबसे लेटेस्ट तस्वीर 3 फरवरी को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ उसके मुकाबले में सामने आई. इस मुकाबले में आजम खान ओपन करते हुए 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस खराब शुरुआत के बाद टीम उबर नहीं पाई. नतीजा ये हुआ कि पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 137 रन बनाए.अब दुबई कैपिटल्स के सामने 138 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 17.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

डेजर्ट वाइपर्स ने की ये गलती तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

बेशक 3 फरवरी को दुबई कैपिटल्स से मिली हार का असर डेजर्ट वाइपर्स की सेहत पर नहीं पड़ा. बेशक, ILT20 के लीग स्टेज पर नाकामियों के बाद भी डेजर्ट वाइपर्स आजम खान को मौके पर मौके देती रही. लेकिन अगर 5 फरवरी से शुरू हो रहे ILT20 के नॉकआउट मुकाबले में भी उसने ऐसा ही किया तो मुश्किल हो सकती है. उसे लेने के देने पड़ सकते हैं. मतलब ये कि लीग की टेबल टॉपर टीम फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने से वंचित रह सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/trusting-the-pakistani-player-this-team-took-trouble-now-you/article-9383

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.