- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- Vaibhav या Virat कौन बेहतर ?
Vaibhav या Virat कौन बेहतर ?
स्पोर्ट्स डेस्क
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां, लेकिन विराट कोहली से तुलना पर आंकड़े बताते हैं कि प्रतिभा और लंबी सफलता के बीच अभी लंबा सफर बाकी है।
भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई युवा खिलाड़ी कम उम्र में बड़ा प्रदर्शन करता है, उसकी तुलना दिग्गज खिलाड़ियों से होना शुरू हो जाती है। इन दिनों भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। घरेलू क्रिकेट, युवा स्तर के प्रदर्शन और भारतीय टीम में मौके के बाद कई क्रिकेट फैंस उन्हें विराट कोहली के शुरुआती करियर से जोड़कर देख रहे हैं।
लेकिन क्या यह तुलना सही है?
आइए तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर समझते हैं:-
विराट कोहली की शुरुआत : अंडर-19 से इंटरनेशनल क्रिकेट के जगत में स्टार बनने तक का सफ़र
विराट कोहली ने कम उम्र से ही अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनानी शुरू कर दी थी। साल 2008 में उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम को विश्व कप जिताया और इसके बाद उसी साल भारतीय टीम में डेब्यू किया। शुरुआती समय में विराट का खेल आक्रामक जरूर था, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत तकनीक, फिटनेस और लंबी पारी खेलने की क्षमता रही है|अपने शुरुआती दौर में विराट ने लगातार घरेलू क्रिकेट, इंडिया ए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बहुत ही मजबूत बनाई। धीरे-धीरे वह भारतीय बल्लेबाजी के एक मजबूत स्तम्भ बन गए|
वैभव सूर्यवंशी : नई पीढ़ी का आक्रामक चेहरा
वैभव सूर्यवंशी बेहद ही कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में छाए हैं। युवा क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन और हालिए मौके में उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित नामों में शामिल कर दिया गया है। उनकी बल्लेबाजी शैली आधुनिक टी20 क्रिकेट के अनुरूप मानी जा रही है, जहां शुरुआत से ही रन गति बढ़ाने पर जोर होता है। इतने कम उम्र में बड़े मंच तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Vaibhav Suryavanshi vs Virat Kohli : इन दोनों में क्या है समानता और अंतर?
- तुलना विराट कोहली (शुरुआती दौर) वैभव सूर्यवंशी
- पहचान अंडर-19 विश्व कप युवा और घरेलू प्रदर्शन
- बल्लेबाजी शैली तकनीकी और लंबी पारी आक्रामक और तेज रन
- करियर शुरुआत क्रमिक विकास तेजी से चर्चा
- दबाव प्रदर्शन आधारित सोशल मीडिया + उम्मीदे
शुरुआती IPL तुलना: आंकड़ों में कौन आगे?
- पैरामीटर विराट कोहली (शुरुआती IPL दौर) वैभव सूर्यवंशी (शुरुआतीIPL)
- डेब्यू 2008 2025
- भूमिका टॉप ऑर्डर, स्थिर बल्लेबाजी आक्रामक ओपनिंग
- शुरुआती पहचान तकनीक और निरंतरतापावर हिटिंग और तेज रन
- शुरुआती प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ा शुरुआत से चर्चा
- तुलना Virat Kohli ( IPL सीजन 2008) Vaibhav Sooryavanshi ( सीजन2025 )
Vaibhav या Virat कौन बेहतर ?: क्या 15 साल का यह बल्लेबाज दोहराएगा विराट जैसा सफर?
- मैच 13 7
- रन 165 252
- औसत 15 36.00
- स्ट्राइक रेट 105 206.56
- सर्वाधिक स्कोर 38 101 (38 गेंद)
- 50+ स्कोर 0 1 शतक + 1 अर्धशतक
वैभव के पहले IPL सीजन में 7 मैचों में 252 रन और 206+ स्ट्राइक रेट रहा, जिसने उन्हें शुरुआत से ही चर्चा में ला दिया।
क्या वैभव बन सकते हैं अगले विराट कोहली?
किसी भी युवा खिलाड़ी की तुलना सीधे विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाडी से करना जल्दबाजी होगी। विराट ने अपने प्रदर्शन को कई वर्षों तक लगातार बनाए रखा,जबकि वैभव अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं। हालांकि एक बात साफ है—वैभव सूर्यवंशी में प्रतिभा है और आने वाले वर्षों में उनका विकास भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। यह कहना सही होगा कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला गया है, लेकिन उन्हें महान खिलाड़ी बनने के लिए अभी बहुत सारे कठीन परिश्रमों और मुश्किल राहों से गुजरना होगा|
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए